Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजस्थान के दौसा में सड़क हादसा, खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, सभी उत्तर प्रदेश के

दौसा-मनोहपुर रोड पर बापी के पास एक कंटेनर और यात्री पिकअप की जोरदार भिड़ंत में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला श्रद्धालु ने जयपुर के एसएमएस अस्‍पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी उत्तर प्रदेश के कासगंज (एटा) के रहने वाले हैं। यह लोग खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।

13 Aug 2025

राजस्थान के दौसा में सड़क हादसा, खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, सभी उत्तर प्रदेश के

जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के करीब चार बजे भीषण सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दौसा-मनोहपुर रोड पर बापी के पास एक कंटेनर और यात्री पिकअप की जोरदार भिड़ंत में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला श्रद्धालु ने जयपुर के एसएमएस अस्‍पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी उत्तर प्रदेश के कासगंज (एटा) के रहने वाले हैं। यह लोग खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।

दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बापी के पास हुए एक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। नौ लोगों को इलाज के लिए रेफर किया गया है और तीन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यह दुर्घटना एक यात्री पिकअप और कंटेनर के बीच हुई है।

दौसा पुलिस ने बताया कि सभी श्रद्धालु खाटूश्याम और सालासर दर्शन के बाद उत्तर प्रदेश अपने घर जा रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कंटेनर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी। पिकअप में 22 से ज्यादा श्रद्धालु थे। इनमें दस की मौत दौसा में हुई है। वहीं, एक गंभीर घायल ने जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में दम तोड़ा है। हादसे में सात बच्चे और चार महिलाओं की मौत हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह लोग असरौली (एटा) उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। मृतकों में पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) हैं। चार मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। सीमा (23) पत्नी मनोज, मनोज (25) पुत्र लाखन, नैतिक (8) पुत्र सौरभ, प्रियंका पत्नी लाखन, रीता (26) पत्नी सौरभ, लक्ष्य (7) पुत्र सौरभ, नीरज (20) पत्नी जशवंत राजपूत, सौरभ (26) पुत्र खूबकरण राजपूत, सौरभ (32) पुत्र ज्ञान सिंह राजपूत गंभीर घायल हुए हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया है। साथ ही चार मामूली घायलों का दौसा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रशासन ने पीड़ित परिजनों से संपर्क कर उन्हें सहायता राशि और जरूरी मदद का आश्वासन दिया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजस्थान के दौसा में सड़क हादसा, खाटूश्याम के दर्शन कर लौट र
दौसा-मनोहपुर रोड पर बापी के पास एक कंटेनर और यात्री पिकअप की जोरदार भिड़ंत में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला श्रद्धालु ने जयपुर के एसएमएस अस्‍पताल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News