Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एलओसी पर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने किया घुसपैठ का प्रयास, एक जवान बलिदान

भारतीय सेना ने जोरदार तरीके से जवाब दिया, लेकिन इस गोलीबारी में सेना का एक जवान बलिदान हो गया। खराब मौसम के कारण बीएटी का दल भाग निकला। इसलिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है।

13 Aug 2025

एलओसी पर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने किया घुसपैठ का प्रयास, एक जवान बलिदान

नई दिल्ली। पाकिस्तान सेना की इकाई बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) ने 12/13 अगस्त की दरम्यानी रात उत्तर कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर टिक्का पोस्ट के पास घुसपैठ का प्रयास किया। भारतीय सेना ने जोरदार तरीके से जवाब दिया, लेकिन इस गोलीबारी में सेना का एक जवान बलिदान हो गया। खराब मौसम के कारण बीएटी का दल भाग निकला। इसलिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है।

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि नियंत्रण रेखा पर उरी पुलिस स्टेशन में टिक्का पोस्ट के पास 12/13 अगस्त की दरम्यानी रात मुस्तैदी से तैनात सेना के जवानों को नियंत्रण रेखा के पास कुछ हलचल महसूस हुई। उन्होंने तुरंत नजरें दौड़ाई, तो वहां कुछ हथियारबंद आतंकी एलओसी पार करने की कोशिश करते दिखे। हमारे चौकस जवानों ने बॉर्डर एक्शन टीम की कार्रवाई का जवाब दिया। इस गोलीबारी में सेना के हवलदार अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। इस बीच खराब मौसम के कारण बीएटी का कार्रवाई दल भागने में सफल रहा। सेना ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले भारतीय सेना ने इसी इलाके में दो आतंकवादियों को मार गिराया था। उरी में बॉर्डर एक्शन टीम की घुसपैठ की कोशिश महज उकसावे की कार्रवाई नहीं है, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी सशस्त्र बलों की स्पष्ट युद्ध कार्रवाई है। भारत को आत्मरक्षा सिद्धांत के तहत उस सेक्टर में हर पाकिस्तानी बंकर, चौकी और गोलीबारी की स्थिति को नष्ट करने का पूरा अधिकार है। उन्हें स्पष्ट संदेश दिया गया है कि किसी भी आक्रमण का जबरदस्त और पूर्ण विनाश से जवाब दिया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एलओसी पर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने किया घुसपैठ का प्र
भारतीय सेना ने जोरदार तरीके से जवाब दिया, लेकिन इस गोलीबारी में सेना का एक जवान बलिदान हो गया। खराब मौसम के कारण बीएटी का दल भाग निकला। इसलिए इलाके में तलाशी अभ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News