Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

निम्न दबाव का असर : दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में बारिश, उत्तर बंगाल में भी अलर्ट

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के अगले दो दिनों में और मजबूत होकर उत्तर आंध्रप्रदेश व दक्षिण ओडिशा तट के पास पहुंचने की संभावना है।

14 Aug 2025

निम्न दबाव का असर : दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में बारिश, उत्तर बंगाल में भी अलर्ट

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग समेत पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के अगले दो दिनों में और मजबूत होकर उत्तर आंध्रप्रदेश व दक्षिण ओडिशा तट के पास पहुंचने की संभावना है। इसके असर से शुक्रवार को उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।

कोलकाता का आसमान गुरुवार को अधिकतर समय बादलों से घिरा रहेगा और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना अधिक है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और बुधवार का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में 17.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

शनिवार को बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है, हालांकि कई जिलों में छिटपुट गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। नदिया, मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। रविवार और सोमवार को बारिश और घटेगी।

उत्तर बंगाल में गुरुवार को दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मालदा, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार को बारिश में थोड़ी कमी रहेगी, लेकिन रविवार से फिर मौसम बदलने की संभावना है।

लगातार वर्षा के कारण दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जताई गई है। सिलीगुड़ी और आसपास के निचले इलाकों में जलजमाव का खतरा है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों, अंडरपास और नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान दृश्यता कम रहने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निम्न दबाव का असर : दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में बारिश, उत्
अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के अगले दो दिनों में और मजबूत होकर उत्तर आंध्रप्रदेश व दक्षिण ओडिशा तट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News