Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोर्ट रूम में फिर गूंजेगी जॉली की आवाज, अरशद वारसी की वापसी से फैंस उत्साहित

साल 2013 में रिलीज़ हुई जॉली एलएलबी ने भारतीय सिनेमा में कोर्ट रूम कॉमेडी को नया आयाम दिया था। मेरठ के छोटे शहर के वकील जॉली त्यागी के रूप में अरशद वारसी ने अपनी सादगी, चतुराई और हास्य से दर्शकों को खूब प्रभावित किया था।

16 Aug 2025

कोर्ट रूम में फिर गूंजेगी जॉली की आवाज, अरशद वारसी की वापसी से फैंस उत्साहित

बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और गहरी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अरशद वारसी एक बार फिर अपने मशहूर किरदार एडवोकेट जगदीश त्यागी यानी ओरिजिनल जॉली के रूप में वापसी कर रहे हैं। 'जॉली एलएलबी 3' की घोषणा के बाद से ही दर्शक उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब यह इंतजार खत्म हो गया है।

साल 2013 में रिलीज़ हुई जॉली एलएलबी ने भारतीय सिनेमा में कोर्ट रूम कॉमेडी को नया आयाम दिया था। मेरठ के छोटे शहर के वकील जॉली त्यागी के रूप में अरशद वारसी ने अपनी सादगी, चतुराई और हास्य से दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। इस बार कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है, क्योंकि अरशद वारसी का मुकाबला होगा अक्षय कुमार के जॉली मिश्रा से और इस जॉली-टकराव के बीच फंसेंगे हमेशा परेशान रहने वाले जज त्रिपाठी, जिनकी भूमिका एक बार फिर शानदार कलाकार सौरभ शुक्ला निभाने जा रहे हैं।

फिल्म में ह्यूमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह दमदार स्टारकास्ट फिल्म को और भी मज़ेदार और ज़बरदस्त बनाने का वादा करती है। निर्देशक सुभाष कपूर और निर्माता आलोक जैन व अजीत अंधारे की इस फिल्म में जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा, धारदार कॉमेडी और पैनी सामाजिक टिप्पणी का तड़का होगा। 19 सितंबर को, जब देशभर के सिनेमाघरों में शुरू होगी अब तक की सबसे धमाकेदार जॉली लड़ाई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोर्ट रूम में फिर गूंजेगी जॉली की आवाज, अरशद वारसी की वापसी
साल 2013 में रिलीज़ हुई जॉली एलएलबी ने भारतीय सिनेमा में कोर्ट रूम कॉमेडी को नया आयाम दिया था। मेरठ के छोटे शहर के वकील जॉली त्यागी के रूप में अरशद वारसी ने अपन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News