Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

चुनाव आयोग के लिए कोई पक्ष-विपक्ष नहीं, मिथ्या आरोपों से नहीं लगता डर : मुख्य चुनाव आयुक्त

दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया बिहार में शुरू की गई।

17 Aug 2025

चुनाव आयोग के लिए कोई पक्ष-विपक्ष नहीं, मिथ्या आरोपों से नहीं लगता डर : मुख्य चुनाव आयुक्त

नई दिल्ली। विपक्षी दलों की ओर से लगाए जा रहे तमाम आरोपों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के लिए सभी राजनीतिक दल समान हैं, कोई पक्ष या विपक्ष नहीं। उन्होंने दोहराया कि चुनाव आयोग के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और मिथ्या आरोपों से आयोग न तो डरता है और न ही मतदाता प्रभावित होते हैं।

दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया बिहार में शुरू की गई। राजनीतिक दलों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर कुमार ने चिंता जताते हुए कहा कि जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं की वास्तविक आवाज राष्ट्रीय व राज्य स्तर के नेताओं तक नहीं पहुंच रही या फिर जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। मतदाता की अनुमति के बिना उनकी तस्वीरों के इस्तेमाल की शिकायत भी मिली है, लेकिन आयोग मतदाताओं के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न होंगे।

उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार प्रत्येक राजनीतिक दल का जन्म चुनाव आयोग के साथ पंजीकरण के माध्यम से होता है। फिर चुनाव आयोग एक ही राजनीतिक दलों के बीच भेदभाव कैसे कर सकता है? चुनाव आयोग के लिए सभी समान हैं। चाहे कोई भी किसी भी राजनीतिक दल का हो, चुनाव आयोग अपने संवैधानिक कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा। अब तक 1.6 लाख बूथ लेवल एजेंटों ने एक ड्राफ्ट लिस्ट तैयार की है। जब हर बूथ पर यह ड्राफ्ट लिस्ट तैयार की जा रही थी, तब सभी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों ने अपने हस्ताक्षरों से इसे सत्यापित किया है। मतदाताओं ने कुल 28,370 दावे प्रस्तुत किए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव आयोग के लिए कोई पक्ष-विपक्ष नहीं, मिथ्या आरोपों से नही
दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया बिहार मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News