Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

बिहार के सासाराम से शुरू हुई कांग्रेस की 'मतदाता अधिकार यात्रा'

इसमें राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।

17 Aug 2025

बिहार के सासाराम से शुरू हुई कांग्रेस की 'मतदाता अधिकार यात्रा'

नई दिल्ली। बिहार में कांग्रेस पार्टी की 'वोट अधिकार यात्रा' सासाराम से शुरू हो गई है। सासाराम के सुआरा हवाई अड्डा ग्राउंड में जनसभा हो रही है। इसमें राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस की यह 'मतदाता अधिकार रैली' बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष सघन पुनर्रीक्षण (एसआईआर) और कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर आयोजित की गई है। रैली की शुरुआत सासाराम के सुआरा हवाई पट्टी (बियाडा मैदान) से हुई है, जहां कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और 'इंडी' गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

यह यात्रा में रैली सासाराम से शुरू होकर शाम 4 बजे डेहरी ऑन सोन के अंबेडकर चौक पहुंचेगी, जहां से काराकाट होते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी। तय मार्ग में थाना चौक, पाली रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग, बैरन, नबीनगर और औरंगाबाद शामिल हैं। राहुल गांधी शाम 7 बजे औरंगाबाद के रमेश चौक पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह यात्रा एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक बड़ी जनसभा के साथ समाप्त होगी। पटना की जनसभा में ‘इंडी’ गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के कई नेता शामिल होंगे। इस दौरान यात्रा राज्य के औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा जिलों से होकर गुजरेगी।

कांग्रेस का दावा है कि यह यात्रा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के सासाराम से शुरू हुई कांग्रेस की 'मतदाता अधिकार यात्
इसमें राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हो रह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News