Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

ममता को मोदी के मंच पर आने का रेल मंत्रालय ने भेजा न्यौता

22 तारीख को मेट्रो रेल की तीन लाइनों के उद्धाटन, मुख्यमंत्री के शामिल होने पर सस्पेंस

17 Aug 2025

ममता को मोदी के मंच पर आने का रेल मंत्रालय ने भेजा न्यौता

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंबे समय से पीएम मोदी से दूरी बनाए हुए हैं। वे सरकारी कार्यक्रमों में भी प्रधानमंत्री के साथ नजर नहीं आई हैं लेकिन राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले कलकत्ता मेट्रो के कार्यक्रम पर सभी की नजरें टिक गई हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 22 अगस्त को कलकत्ता में तीन मेट्रो परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्रीन लाइन के सियालदाह-एस्प्लेनेड खंड, ऑरेंज लाइन के हेमंत मुखोपाध्याय (रूबी मोड़)-बेलेघाटा खंड और येलो लाइन के नोआपाड़ा-जय हिंद विमानबंदर (हवाई अड्डा) खंड का उद्घाटन करेंगे। 
अश्विनी वैष्णव ने 14 अगस्त को लिखे पत्र में कहा कि हम आपको उपरोक्त कार्यक्रम के लिए जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन पर उपस्थित होने के लिए आमंत्रित करते हैं। मुख्यमंत्री या राज्य सरकार ने अब तक पुष्टि नहीं की है कि वह कार्यक्रम में शामिल होंगी या नहीं। 
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उद्घाटन समारोह के समय पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि लंबे समय से लंबित परियोजनाओं का अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उद्घाटन किया जा रहा है। गौरतलब हो कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेंगलुरु गए थे। वहां पर सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डी के शिवकुमा ने गर्मजोशी दिखाई थी। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद सभी ने मेट्रो में एक साथ सफर भी किया था।  राज्य की मुख्य विपक्षी और केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी ने तृणमूल के आरोप को खारिज करते हुए मेट्रो परियोजनाओं में देरी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पूर्व-पश्चिम मेट्रो (ग्रीन लाइन) सहित बंगाल में रेलवे की 43परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की समस्याओं और राज्य सरकार से असहयोग के कारण देरी हुई है। उन्होंने कहा कि चिंगरीघाटा में ऑरेंज लाइन का निर्माण इसी वजह से लंबे समय से रुका हुआ है। अन्यथा, इसे साल्ट लेक सेक्टर 5 से जोड़ा जा सकता था।   भट्टाचार्य ने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति वांछनीय होगी। प्रधानमंत्री द्वारा 22 अगस्त को कलकत्ता मेट्रो के तीन खंडों के उद्घाटन के साथ भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो कही जाने वाली ग्रीन लाइन पूरी तरह से चालू हो जाएगी। यह हावड़ा मैदान को साल्टलेक सेक्टर 5 से जोड़ेगी, और एयरपोर्ट को मेट्रो लिंक मिलेगा। 
रेल मंत्री वैष्णव के निमंत्रण पर अभी मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई जवाब सामने नहीं आया हैं। बहरहाल इन तीन मेट्रो रूट शुरू होने से कलकत्ता और आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे जहां लोगों की रोज़ाना की आवाजाही आसान होगी, वहीं यातायात व्यवस्था पर भी दबाव कम होगा।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता को मोदी के मंच पर आने का रेल मंत्रालय ने भेजा न्यौता
22 तारीख को मेट्रो रेल की तीन लाइनों के उद्धाटन, मुख्यमंत्री के शामिल होने पर सस्पेंस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News