Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में डेंगू के मामलों में अचानक उछाल, 20 दिन में 1,633 नए मरीज

अधिकारी के अनुसार, मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा, उत्तर 24 परगना, हुगली, हावड़ा और कोलकाता में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा 382 नए मामले दर्ज किए गए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या 851 तक पहुंच गई है। कोलकाता में अब तक 328 मामले सामने आ चुके हैं।

18 Aug 2025

पश्चिम बंगाल में डेंगू के मामलों में अचानक उछाल, 20 दिन में 1,633 नए मरीज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पिछले 20 दिनों में 16 जिलों से 1,633 नए मामले सामने आए हैं। इनमें दक्षिण बंगाल के 15 जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं, जबकि उत्तर बंगाल में मालदा एकमात्र प्रभावित जिला है।

अधिकारी के अनुसार, मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा, उत्तर 24 परगना, हुगली, हावड़ा और कोलकाता में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा 382 नए मामले दर्ज किए गए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या 851 तक पहुंच गई है। कोलकाता में अब तक 328 मामले सामने आ चुके हैं।

24 जून तक राज्य में डेंगू के कुल 2761 मामले दर्ज थे, जो 13 अगस्त तक बढ़कर 4394 हो गए। अधिकारी ने बताया कि पिछले एक महीने में हुई भारी बारिश और जलभराव के कारण मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनीं, जिससे संक्रमण बढ़ा।

14 अगस्त को दक्षिण कोलकाता के पर्णश्री इलाके के एक निवासी की डेंगू से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में राज्य में 67,271 लोग डेंगू से संक्रमित हुए थे। 2023 में पिछले 12 वर्षों का सबसे बड़ा प्रकोप देखा गया, जब लगभग एक लाख सात हजार मामले दर्ज हुए। वहीं, वर्ष 2024 में यह संख्या घटकर 31,100 रह गई थी। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


Sudden surge in dengue cases in West Bengal, 1,633 new patie
अधिकारी के अनुसार, मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा, उत्तर 24 परगना, हुगली, हावड़ा और कोलकाता में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा 382 नए मामले दर्ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News