Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सैम मर्चेंट संग एयरपोर्ट पर नजर आईं तृप्ति डिमरी

बीते कुछ समय से उनका नाम बिजनेसमैन और रेस्टोरेंट ओनर सैम मर्चेंट के साथ लगातार जुड़ता आ रहा है। दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया है, जिसके बाद से उनके रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म है।

18 Aug 2025

सैम मर्चेंट संग एयरपोर्ट पर नजर आईं तृप्ति डिमरी

बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। बीते कुछ समय से उनका नाम बिजनेसमैन और रेस्टोरेंट ओनर सैम मर्चेंट के साथ लगातार जुड़ता आ रहा है। दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया है, जिसके बाद से उनके रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म है। अब एक बार फिर इन चर्चाओं को हवा देते हुए तृप्ति और सैम का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हाल ही में तृप्ति को मुंबई एयरपोर्ट पर सैम मर्चेंट के साथ देखा गया। वायरल वीडियो में दोनों एक नीली लग्ज़री कार से उतरते नज़र आ रहे हैं। सैम तृप्ति को ड्रॉप करने एयरपोर्ट तक आए थे और बाहर निकलते ही दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत और मुस्कुराहट दिखाई दी। जाते-जाते सैम ने उन्हें मुस्कुराकर अलविदा कहा, जिसके बाद तृप्ति एयरपोर्ट के अंदर चली गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो तृप्ति इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में शहर से बाहर रवाना हुई हैं।

गौरतलब है कि सैम मर्चेंट एक सफल उद्यमी हैं और गोवा स्थित मशहूर 'वाटर्स बीच लाउंज एंड ग्रिल' के संस्थापक हैं। रेस्टोरेंट बिजनेस में कदम रखने से पहले वह मॉडलिंग इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा रह चुके हैं। साल 2002 में उन्होंने ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं, तृप्ति डिमरी बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी से तेजी से पहचान बना रही हैं। 'क़ला' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों के बाद से वह इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हो चुकी हैं। अब जब उनका नाम लगातार सैम मर्चेंट से जोड़ा जा रहा है, तो फैंस उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी कयास लगाने से पीछे नहीं हट रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सैम मर्चेंट संग एयरपोर्ट पर नजर आईं तृप्ति डिमरी
बीते कुछ समय से उनका नाम बिजनेसमैन और रेस्टोरेंट ओनर सैम मर्चेंट के साथ लगातार जुड़ता आ रहा है। दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया है, जिसके बाद से उनके रिश्ते





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News