Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मध्यमग्राम ब्लास्ट : उत्तर प्रदेश के युवक की मौत के आरोप में महिला और उसका पति गिरफ्तार

उन्होंने पुलिस से बेटे के मोबाइल फोन की जांच की मांग की है

19 Aug 2025

मध्यमग्राम ब्लास्ट : उत्तर प्रदेश के युवक की मौत के आरोप में महिला और उसका पति गिरफ्तार

कोलकाता। उत्तर 24 परगना ज़िले के मध्यमग्राम हाई स्कूल के पास हुए विस्फोट में उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी सच्चिदानंद मिश्रा के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतक का एक विवाहित महिला से संबंध था और इसी को लेकर महिला व उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता था।
पुलिस के अनुसार, मिश्रा कथित तौर पर महिला के पति की हत्या करने की नीयत से मध्यमग्राम आया था। रविवार देर रात करीब एक बजे जब वह एक बैग लेकर हाई स्कूल के सामने से गुजर रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया। सीसीटीवी फुटेज में धमाका दर्ज हुआ है। गंभीर रूप से घायल मिश्रा को तुरंत बारासात अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
जांच अधिकारियों ने बताया कि मिश्रा एक आईटीआई छात्र था और हरियाणा की एक ग्लास फैक्ट्री में काम करता था। उसके पास से कोई पारंपरिक विस्फोटक नहीं मिला, बल्कि कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। आशंका है कि उसने गलती से डिवाइस को सक्रिय कर दिया जिससे धमाका हुआ।
पुलिस का कहना है कि मिश्रा पहले भी कई बार मध्यमग्राम आ चुका था और महिला के पति की अनुपस्थिति में वहीं ठहरता था। घटना से तीन दिन पहले भी वह इसी इलाके में मौजूद था।
बारासात पुलिस ज़िले की एसपी प्रतिक्षा झारकड़िया ने बताया कि मृतक के इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल से उसके निजी जीवन में तनाव की जानकारी मिली है। युवती से प्रेम संबंध भी था संभवत उसी के कारण वह यहां आया हुआ था। घटनाक्रम के बाद युवती को पूछताछ के लिए बुलाया गया और पूछताछ के आधार पर उसको और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अपनी तरफ से इस घटनाक्रम के हर एक पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
इस बीच, सोमवार सुबह मृतक के पिता अश्विनीकुमार मिश्रा मध्यमग्राम थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें बेटे के कोलकाता आने या किसी निजी संबंध की जानकारी नहीं थी। उन्होंने पुलिस से बेटे के मोबाइल फोन की जांच की मांग की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


युवक की मौत के आरोप में महिला और उसका पति गिरफ्तार
उन्होंने पुलिस से बेटे के मोबाइल फोन की जांच की मांग की है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News