Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर कांड : मृत चिकित्सक के पिता के खिलाफ तृणमूल नेता ने दायर किया मानहानि का मुकदमा

कुणाल घोष ने कहा है कि पीड़िता के परिवार के प्रति हमारी सहानुभूति है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि किसी के नाम पर झूठे आरोप लगाए जाएं।

20 Aug 2025

आरजी कर कांड : मृत चिकित्सक के पिता के खिलाफ तृणमूल नेता ने दायर किया मानहानि का मुकदमा

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता के पिता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। कुणाल घोष का आरोप है कि पीड़िता के पिता की ओर से उन्हें लगातार उद्देश्यपूर्ण तरीके से बदनाम करने की कोशिशों की जा रही है।

कुणाल घोष ने कहा है कि पीड़िता के परिवार के प्रति हमारी सहानुभूति है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि किसी के नाम पर झूठे आरोप लगाए जाएं।

बीते मंगलवार को कुणाल घोष के अधिवक्ता अयन चक्रवर्ती ने अभया (पीड़िता) के पिता को एक कानूनी नोटिस भेजा था। उसमें चार दिनों के भीतर मीडिया को बुलाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया था। अन्यथा, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। समयसीमा पूरी हो जाने के बाद बुधवार को यह मुकदमा दायर किया गया।

दरअसल, हाल ही में अभया के पिता ने मीडिया के सामने ‘सेटिंग थ्योरी’ का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पैसे लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी जांच को प्रभावित कर रहे हैं और इसमें पुलिस की भी मिलीभगत है। इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया था कि कुणाल घोष ने सीजीओ कॉम्प्लेक्स जाकर ‘डील फाइनल’ कराई थी। इन बयानों को आधार बनाकर ही कुणाल घोष ने पहले कानूनी नोटिस भेजा था और अब बैंकशाल अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर कांड : मृत चिकित्सक के पिता के खिलाफ तृणमूल नेता ने
कुणाल घोष ने कहा है कि पीड़िता के परिवार के प्रति हमारी सहानुभूति है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि किसी के नाम पर झूठे आरोप लगाए जाएं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News