Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

धनश्री वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया युजवेंद्र चहल संग रिश्ते का सच

दोनों के अलगाव को लेकर कई वजहें चर्चा में आईं और खासकर धनश्री को सोशल मीडिया पर कड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब हाल ही में पहली बार धनश्री ने अपने तलाक पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाया, तो उस वक्त उनकी मानसिक और भावनात्मक स्थिति कैसी थी।

20 Aug 2025

धनश्री वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया युजवेंद्र चहल संग रिश्ते का सच

कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक इस साल की शुरुआत में सुर्खियों में रहा। दोनों के अलगाव को लेकर कई वजहें चर्चा में आईं और खासकर धनश्री को सोशल मीडिया पर कड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब हाल ही में पहली बार धनश्री ने अपने तलाक पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाया, तो उस वक्त उनकी मानसिक और भावनात्मक स्थिति कैसी थी।

धनश्री ने अपने दिल का हाल शेयर करते हुए कहा कि जैसे ही कोर्ट ने तलाक का फैसला सुनाया, वे खुद को संभाल नहीं पाईं और सबके सामने फूट-फूटकर रोने लगीं। उस पल की पीड़ा को शब्दों में बयां करना उनके लिए नामुमकिन था। उन्होंने बताया कि उस दौरान युजवेंद्र पहले ही कोर्ट से बाहर निकल गए थे और वे लगातार रोती रहीं। धनश्री के मुताबिक, 'मुझे बस इतना याद है कि मैं रो रही थी, चीख रही थी, और खुद को रोक नहीं पा रही थी।' तलाक की कार्यवाही के दौरान युजवेंद्र ने जो टी-शर्ट पहनी थी, उस पर लिखा था, "बी योर ओन सुगर डैडी"। इस मैसेज ने उस वक्त काफी विवाद खड़ा कर दिया था। बता दें, 'शुगर डैडी' का मतलब होता है, 'अमीर पुरूषों को फसाने वाली स्त्री का प्रेमी।' इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए धनश्री ने कहा कि ऐसे मामलों में हमेशा महिलाओं को ही कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "अगर कुछ कहना ही था तो सीधे मैसेज कर देते, व्हाट्सऐप था न… टी-शर्ट पहनकर इस तरह दिखावा करने की क्या ज़रूरत थी?"

धनश्री ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि तलाक जैसी परिस्थितियों से गुज़रते समय परिपक्वता बेहद ज़रूरी होती है। उन्होंने बताया कि वह हमेशा परिवार की गरिमा बनाए रखना चाहती थीं, इसलिए कभी भी सार्वजनिक रूप से भड़काऊ या उकसाने वाले बयान नहीं दिए। उनके मुताबिक, समाज में महिलाओं को बचपन से यही सिखाया जाता है कि हर हाल में रिश्ते निभाने होते हैं। यही वजह है कि जब तलाक जैसी स्थिति आती है तो उसका ठप्पा ज़्यादातर महिलाओं पर ही लगा दिया जाता है।

धनश्री ने आगे यह भी शेयर किया कि शादीशुदा जिंदगी के दौरान उन्होंने हर छोटे-बड़े मौके पर चहल का पूरा साथ दिया, चाहे बात उनके क्रिकेट करियर की हो या फिर निजी परेशानियों की। उनका मानना है कि किसी भी रिश्ते में भावनाएं और जिम्मेदारियां दोनों तरफ से निभाई जानी चाहिए, और शायद यही वजह थी कि तलाक के दिन उनका दर्द आखिरकार बाहर आ गया। धनश्री और युजवेंद्र ने साल 2020 में शादी की थी, लेकिन पांच साल बाद 2025 में उनका रिश्ता तलाक के साथ खत्म हो गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धनश्री वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया युजवेंद्र चहल संग रिश्ते
दोनों के अलगाव को लेकर कई वजहें चर्चा में आईं और खासकर धनश्री को सोशल मीडिया पर कड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब हाल ही में पहली बार धनश्री ने अपने तलाक पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News