Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

फिजी के प्रधानमंत्री तीन दिवसीय यात्रा पर आएंगे भारत

विदेश मंत्रालय ने आज यहां बताया कि श्री राबुका के साथ उनकी पत्नी सुलुएती राबुका भी आएंगी तथा उनके साथ आने वाले प्रतिनिधि मंडल में फिजी के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा मंत्री रातू अटोनियो लालबालावु और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

21 Aug 2025

फिजी के प्रधानमंत्री तीन दिवसीय यात्रा पर आएंगे भारत

नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में भारत के महत्वपूर्ण मित्र देश फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी लिगमामादा राबुका, 24 अगस्त को भारत की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर यहां आएंगे।

विदेश मंत्रालय ने आज यहां बताया कि श्री राबुका के साथ उनकी पत्नी सुलुएती राबुका भी आएंगी तथा उनके साथ आने वाले प्रतिनिधि मंडल में फिजी के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा मंत्री रातू अटोनियो लालबालावु और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री राबुका की वर्तमान पद पर यह पहली भारत यात्रा होगी। नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री राबुका 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अतिथि के सम्मान में दोपहर के भोज देंगे। प्रधानमंत्री राबुका नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मु ने अगस्त 2024 में फिजी का दौरा किया था। श्री राबुका की भारत यात्रा के पहले प्रशांत महासागर के एक और महत्वपूर्ण मित्र फिलीपीन्स के राष्ट्रपति भी इसी माह भारत की यात्रा पर आये थे।

प्रधानमंत्री राबुका का यहां भारतीय थिंक टैंक वैश्विक मामलों की भारतीय परिषद (आईसीडब्ल्यूए) में 'शांति का महासागर' विषय पर व्याख्यान देने का भी कार्यक्रम है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री राबुका की यह यात्रा भारत और फिजी के बीच दीर्घकालिक और स्थायी संबंधों को रेखांकित करती है। यह सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने तथा हमारे लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों को और गहरा करने के लिए दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिजी के प्रधानमंत्री तीन दिवसीय यात्रा पर आएंगे भारत
विदेश मंत्रालय ने आज यहां बताया कि श्री राबुका के साथ उनकी पत्नी सुलुएती राबुका भी आएंगी तथा उनके साथ आने वाले प्रतिनिधि मंडल में फिजी के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News