मामले की शिकायत बेलघरिया थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है
कोलकाता। उत्तर 24 परगना के बेलघरिया में नंदननगर निवासी निरुपम पाल, जो पेशे से एक चित्रकला शिक्षक हैं, घर लौटते समय हमले का शिकार हो गए। सूत्रों के अनुसार, वह जब एक समारोह से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ युवक-युवतियों को खुलेआम मद्यपान करते देख उन्होंने आपत्ति जताई। इस विरोध पर नाराज़ होकर युवकों ने निरुपम पाल को सड़क पर गिरा कर बेरहमी से पीटा। हमले के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
हालांकि, स्थानीय लोग मौके पर पहुँचने पर आरोपी युवक-युवतियाँ वहां से फरार हो गए। इस घटना से निरुपम पाल और उनका परिवार गहरे आक्रांत हैं। मामले की शिकायत बेलघरिया थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पीडि़त शिक्षक निरुपम पाल दिन में वार्ड नंबर 31 के ननंदनगर इलाके से होकर घर लौट रहे थे। उस समय उन्होंने सड़क किनारे 8-9 लोगों को शराब पीते देखा। उनमें एक युवती भी थी। निरुपमबाबू ने विरोध किया। कथित तौर पर, इसी वजह से युवक-युवतियों के समूह ने उन पर हमला कर दिया। 5-6 लोगों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। बाकी लोग खड़े थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। निरुपम ने कहा कि काली पूजा का निमंत्रण था। मैं उस सड़क से लौट रहा था। उस समय 8-9 लोग शराब पी रहे थे। जब मैंने विरोध किया, तो उन्होंने मुझे बुरी तरह पीटा। उनमें एक लड़की भी थी। उसके चेहरे, आंखों और सिर पर चोटें आई हैं। उसकी नाक से भी खून बह रहा है।