Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

गुजरातः कोरी क्रीक क्षेत्र में नाव के साथ पकड़े गए 15 पाकिस्तानी मछुआरे, बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कोटेश्वर के सामने कोरी क्रीक के उत्तरी छोर पर बीबी का कुआं इलाके में एक संदिग्ध नाव दिखाई दी। सीमा बल ने इस नाव को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया। नाव को घेर कर उसमें सवार पंद्रह पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया गया।

24 Aug 2025

गुजरातः कोरी क्रीक क्षेत्र में नाव के साथ पकड़े गए 15 पाकिस्तानी मछुआरे, बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई

गांधीनगर। भारत–पाकिस्तान सीमा स्थित कच्छ के संवेदनशील कोरी क्रीक क्षेत्र में शनिवार दोपहर सीमा सुरक्षा बल ने ऑपरेशन चलाकर 15 पाकिस्तानी नागरिकों को मछली पकड़ने वाली नाव सहित पकड़ लिया। लंबे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में पाकिस्तानी मछुआरे पकड़े गए हैं।

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कोटेश्वर के सामने कोरी क्रीक के उत्तरी छोर पर बीबी का कुआं इलाके में एक संदिग्ध नाव दिखाई दी। सीमा बल ने इस नाव को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया। नाव को घेर कर उसमें सवार पंद्रह पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया गया।

देर रात इन सभी पाकिस्तानियों को कोटेश्वर लाया गया और पूछताछ शुरू की गई। प्राथमिक दृष्टि से मछुआरे प्रतीत हो रहे इन पाकिस्तानियों की इतनी बड़ी संख्या आखिर कोरी क्रीक तक कैसे पहुंच गई, इस सवाल का जवाब अब सीमा बल समेत अन्य एजेंसियां खोजेंगी।

विभिन्न बटालियनों का संयुक्त ऑपरेशन सफल रहा

सुरक्षा एजेंसियों और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों को चौकन्ना कर देने वाली इस घुसपैठ की जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह कोरी क्रीक में एक पाकिस्तानी नाव की हलचल सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने देखी थी। इसके बाद बीएसएफ की 68 और 176 बटालियन तथा जी ब्रांच के जवानों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया। यह पाकिस्तानी नाव लखपत से पांच किमी अंदर तक घुस आई थी। कोरी क्रीक के बीबी का कुआं इलाके के छोर से इस घुसी हुई नाव को बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया और उसमें सवार पंद्रह पाकिस्तानी घुसपैठियों को गिरफ्तार कर लिया।

मछुआरे इतनी अंदर तक कैसे पहुंचे?

इस घटना के बाद बीएसएफ ने क्रीक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। इस समय मछली पकड़ने का सीजन लगभग बंद है और समुद्र भी तूफानी हो गया है। ऐसे में समुद्री पेट्रोलिंग भी सतर्कता के साथ हो रही है। इसी तूफानी मौसम का फायदा उठाकर ये पाकिस्तानी घुसपैठिए कोरी क्रीक–देवरिया क्रीक और लखपत तक घुस आए, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गुजरातः कोरी क्रीक क्षेत्र में नाव के साथ पकड़े गए 15 पाकिस्
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कोटेश्वर के सामने कोरी क्रीक के उत्तरी छोर पर बीबी का कुआं इलाके में एक संदिग्ध नाव दिखाई दी। सीमा बल ने इस नाव को पकड़ने के लिए ऑपरेशन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News