Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

आर्यन खान की तारीफ करते नजर आए सनी देओल

अब अभिनेता सनी देओल ने भी आर्यन खान की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर उनका हौसला बढ़ाया और उनके निर्देशन की सराहना की है।

24 Aug 2025

आर्यन खान की तारीफ करते नजर आए सनी देओल

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग' से ज्यादा वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर चर्चा में हैं, क्योंकि इसी प्रोजेक्ट से उनके बेटे आर्यन खान ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है। सीरीज में खुद शाहरुख खान कैमियो करते नजर आएंगे, जबकि सलमान खान, बॉबी देओल और रणवीर सिंह जैसे बड़े सितारे भी इसका हिस्सा हैं। अब अभिनेता सनी देओल ने भी आर्यन खान की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर उनका हौसला बढ़ाया और उनके निर्देशन की सराहना की है।

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीव्यू शेयर करते हुए लिखा, "प्रिय आर्यन, तुम्हारा शो बेहद शानदार लग रहा है। बॉब ने तुम्हारी खूब तारीफ की है। यकीनन तुम्हारे पिता को तुम पर गर्व होगा। ढेर सारी शुभकामनाएँ बेटा, चक दे फट्टे।" हालांकि, सनी के इस पोस्ट पर कुछ यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। कई लोगों का कहना है कि सनी नेपोटिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं।

आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि बॉबी देओल भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। इस सीरीज को आर्यन की मां गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। यह शो 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। रिलीज़ से पहले ही इसका पहला गाना 'बदली सी हवा' युवाओं के बीच धूम मचा चुका है। इस ट्रैक को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है और इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आर्यन खान की तारीफ करते नजर आए सनी देओल
अब अभिनेता सनी देओल ने भी आर्यन खान की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर उनका हौसला बढ़ाया और उनके निर्देशन की सराहना की है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News