Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सुहाना सफर और ये मौसम हंसी

नोआपाड़ा से एयरपोर्ट तक मेट्रो सेवा शुरू, पहले ही दिन यात्रियों में उत्साह

25 Aug 2025

सुहाना सफर और ये मौसम हंसी

कोलकाता। कोलकाता मेट्रो के यात्रियों के लिए सोमवार का दिन खास रहा। नोआपाड़ा से एयरपोर्ट (जय हिंद स्टेशन) तक मेट्रो सेवा की शुरुआत होते ही लोगों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह पहली ट्रेन छूटने से पहले ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, भीड़ और बढ़ती गई। सुबह 7.58 बजे नोआपाड़ा से पहली ट्रेन रवाना हुई और करीब 12 मिनट में एयरपोर्ट पहुंच गई। सफर में न तो ट्रैफिक का झंझट, न ही भीड़-धक्का। यात्री खुशी से बोले  यह तो वाकई सुहाना सफर है। 
इस रूट के चालू होने से यात्रियों को कई सुविधाएं मिली हैं। नोआपाड़ा एक अहम कनेक्टिंग पॉइंट है। यहां से एक ओर एयरपोर्ट और दूसरी ओर दक्षिणेश्वर तक ब्लू लाइन से आसानी से सफर किया जा सकेगा। वहीं, एस्प्लानेड से ग्रीन लाइन पकड़कर यात्री हावड़ा या सियालदह होते हुए सेक्टर-5 तक भी पहुंच सकते हैं। यात्रियों ने इसे बेहद सुविधाजनक और आरामदायक बताया। हावड़ा से लौटे एक यात्री ने कहा कि पहले हावड़ा से कैब या बस लेना मुश्किल होता था। समय भी ज्यादा लगता था। अब मेट्रो से सफर आसान और आरामदायक हो गया है। 
एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों जैसे बिराटी में जिनका दफ्तर है, उनके लिए यह लाइन खास लाभकारी साबित हो रही है। पहले जहां ऑफिस पहुंचने में लगभग एक घंटा लगता था, वहीं अब मेट्रो से केवल 20-25 मिनट में सफर पूरा हो रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित यह रूट अब न सिर्फ आम यात्रियों की परेशानी कम करेगा, बल्कि कोलकाता में सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा भी देगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुहाना सफर और ये मौसम हंसी
नोआपाड़ा से एयरपोर्ट तक मेट्रो सेवा शुरू, पहले ही दिन यात्रियों में उत्साह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News