Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डायमंड हार्बर में फर्जी सीबीआई और ईडी ऑफिस का भंडाफोड़, पांच ठग गिरफ्तार

वर्तमान में सभी आरोपितों से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है ताकि जांच प्रक्रिया तेजी के साथ पूरी की जा सके

26 Aug 2025

डायमंड हार्बर में फर्जी सीबीआई और ईडी ऑफिस का भंडाफोड़, पांच ठग गिरफ्तार

डायमंड हार्बर। पश्चिम बंगाल पुलिस ने डायमंड हार्बर में एक बड़े फर्जीवाड़े और ठगी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। आरोपित खुद को कभी सीबीआई अधिकारी, कभी ईडी अधिकारी, तो कभी सीआईडी अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करते थे। इस पूरे नेटवर्क के सरगना समेत पांच लोगों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल) मितुन कुमार दे ने बताया कि डायमंड हार्बर नगर पालिका के 14 नंबर वार्ड, दीवानी कोर्ट पाड़ा इलाके में इस गिरोह ने बाकायदा ऑफिस खोल रखा था। ऑफिस का उद्घाटन भी बड़ी धूमधाम से किया गया था। उद्घाटन के समय एक व्यक्ति नीली बत्ती लगी गाड़ी में आया और खुद को “केंद्रीय सरकारी अधिकारी” बताकर लोगों को प्रभावित किया।
गिरोह ने अपने ऑफिस का नाम रखा था सोशल-लीगल-क्राइम एंड इंफॉर्मेशन क्राइम इंडिया एसोसिएशन। ऑफिस में लगे बैनर पर यह दावा किया गया था कि संस्था सेंट्रल विजिलेंस कमीशन से प्रमाणित है और भारत सरकार से रजिस्टर्ड व लाइसेंस प्राप्त है।
आरोप है कि यह गिरोह दक्षिण 24 परगना के अलग-अलग इलाकों में व्यवसायियों और आम लोगों को सरकारी अधिकारी बनकर डराता-धमकाता और उनसे वसूली करता था। यहां तक कि जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की तस्वीरों वाले फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर भी लोगों को प्रभावित किया जाता था। कई लोग पहले ही इस ठगी के शिकार हो चुके हैं।
शिकायत मिलने के बाद डायमंड हार्बर पुलिस इस मामले को संज्ञान में लिया। एसडीपीओ साकिब अहमद और डायमंड हार्बर थाने के आईसी अमरजीत विश्वास की अगुवाई में छापेमारी की गई और गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों में सरगना फाल्गुनी चटर्जी (निवासी–लेक थाना, कोलकाता), सुझाउद्दीन शेख (फलता), गोपाल बारिक (लेक थाना क्षेत्र), संदीप बर्मन, मुस्ताकिन मोल्ला और जमाल हालदार (कुलतली) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से फर्जी आईडी कार्ड, बैज और दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरोह ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उनका कथित मुख्यालय दक्षिण दिनाजपुर में है। जांच की जा रही है कि क्या इस नेटवर्क का संबंध पहले पकड़े गए ठगों से है और इसके पीछे और कौन लोग जुड़े हुए हैं। वर्तमान में सभी आरोपितों से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है ताकि जांच प्रक्रिया तेजी के साथ पूरी की जा सके ।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डायमंड हार्बर में फर्जी सीबीआई और ईडी ऑफिस का भंडाफोड़
वर्तमान में सभी आरोपितों से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है ताकि जांच प्रक्रिया तेजी के साथ पूरी की जा सके





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News