Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'ब्रिज' में दमदार रोल निभाएंगे आर. माधवन, साथ होंगी एक्ट्रेस राशि खन्ना

रिपोर्ट्स के मुताबिक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ब्रिज की कहानी ब्रिटेन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें माधवन और राशि खन्ना के साथ सोहा अली खान भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। सोहा और माधवन को साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए खास होगा, क्योंकि दोनों ने 19 साल पहले रंग दे बसंती में साथ काम किया था।

27 Aug 2025

'ब्रिज' में दमदार रोल निभाएंगे आर. माधवन, साथ होंगी एक्ट्रेस राशि खन्ना

आर. माधवन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए हैं और अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। पिछली बार फातिमा सना शेख के साथ आप जैसा कोई में नजर आए माधवन अब अपनी नई फिल्म 'ब्रिज' लेकर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनकी जोड़ी एक्ट्रेस राशि खन्ना के साथ बनने जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ब्रिज की कहानी ब्रिटेन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें माधवन और राशि खन्ना के साथ सोहा अली खान भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। सोहा और माधवन को साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए खास होगा, क्योंकि दोनों ने 19 साल पहले रंग दे बसंती में साथ काम किया था।

फिल्म की कहानी एक ऐसे दंपत्ति पर केंद्रित है, जो अपनी 10 साल पहले लापता हुई बेटी को तलाश रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अक्षय कुमार की मिशन मंगल की लेखिका निधि सिंह धरमा और सिनेमैटोग्राफर नागराज दिवाकर ने मिलकर किया है। दिलचस्प बात यह है कि यह दोनों का निर्देशन में डेब्यू प्रोजेक्ट है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके इस साल के अंत या 2026 की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है।

माधवन के पास ब्रिज के अलावा कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। वह अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह संग उनकी फिल्म 'धुरंधर' भी लाइनअप में है। कंगना रनौत के साथ भी वह एक थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं। दूसरी ओर राशि खन्ना जल्द ही फरहान अख्तर के साथ '120 बहादुर' में और शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी 2' में नजर आएंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'ब्रिज' में दमदार रोल निभाएंगे आर. माधवन, साथ होंगी एक्ट्रेस
रिपोर्ट्स के मुताबिक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ब्रिज की कहानी ब्रिटेन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें माधवन और राशि खन्ना के साथ सोहा अली खान भी एक अहम किरदार में न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News