वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
स्थानीय लोगों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से तत्काल कड़े कदम उठाने की मांग की है
कोलकाता। गणेश पूजा के लिये इलाके में रौनक का माहौल था, विद्युतिक साज सज्जा के बाद लोग गणपति की मुर्ति लेने के लिये निकले थे तभी इलाके में चोरी के एक ऐसे वारदात को अंजाम दिया गया जिसने इलाके के लोगों के साथ साथ पुलिस को भी सन्न कर दिया हैं। चोरों ने लेकटाउन इलाके के विख्यात मंदिर में चोरी के वारदात को अंदाम दिया। बीती रात लगभग पौने दो बजे लेकटाउन स्थित हनुमान मंदिर में एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई। सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के अनुसार, चार चोरों का एक गिरोह मंदिर में घुसकर यह घटना अंजाम देता है।
सूत्रों के मुताबिक, चोर मंदिर से सोना-चाँदी के गहने, भगवान के मस्तक पर सुशोभित मुकुट और दानपात्र में रखे सभी पैसे व अन्य सामग्री लेकर फरार हो गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितनी संपत्ति चोरी हुई है, लेकिन अनुमान है कि चोरी गया सामान करोड़ों रुपये से अधिक मूल्य का हो सकता है। घटना की सूचना मिलते ही लेकटाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुँच गई और जांच शुरू कर दी है। साथ ही, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के अधिकारी भी इस मामले में सक्रिय हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। इस साहसिक चोरी से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से तत्काल कड़े कदम उठाने की मांग की है।