Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर मामले की सुनवाई अब कलकत्ता उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच में

न्यायालय का कहना है कि चूंकि इस मामले से जुड़ी अन्य दो याचिकाएं - एक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से और दूसरी आराेपित संजय राय की - पहले से ही डिवीजन बेंच में विचाराधीन हैं, इसलिए परिवार की नई याचिका पर भी उसी पीठ में सुनवाई होनी चाहिए।

28 Aug 2025

आरजी कर मामले की सुनवाई अब कलकत्ता उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच में

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की महिला चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या मामले में नए सिरे से जांच और उस पर निगरानी की मांग को लेकर दाखिल याचिका अब कलकत्ता उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच में सुनवाई के लिए जा सकती है। न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की एकल पीठ ने पीड़ित परिवार की ओर से दायर इस नए आवेदन की नकल मुख्य न्यायाधीश को भेज दी है।

न्यायालय का कहना है कि चूंकि इस मामले से जुड़ी अन्य दो याचिकाएं - एक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से और दूसरी आराेपित संजय राय की - पहले से ही डिवीजन बेंच में विचाराधीन हैं, इसलिए परिवार की नई याचिका पर भी उसी पीठ में सुनवाई होनी चाहिए। सूत्रों के अनुसार, यह मामला अब न्यायमूर्ति देवांशु बसाक की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच को भेजा जा सकता है।

बीते वर्ष अगस्त में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया था। मामले में सबसे पहले सिविक वॉलंटियर संजय राय को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी गई और एजेंसी ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। निचली अदालत ने इस पूर्व सिविक वॉलंटियर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

पीड़िता के परिवार ने दिसंबर 2024 में नए सिरे से जांच की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। अब इस याचिका पर भी उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच में सुनवाई की संभावना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर मामले की सुनवाई अब कलकत्ता उच्च न्यायालय की डिवीजन ब
न्यायालय का कहना है कि चूंकि इस मामले से जुड़ी अन्य दो याचिकाएं - एक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से और दूसरी आराेपित संजय राय की - पहले से ही डिवीजन बेंच म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News