Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

उत्तर रेलवे ने फंसे हुए यात्रियों के लिए जम्मू स्टेशन से नई दिल्ली तक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई

उन्होंने कहा कि यात्री जम्मू, कठुआ और रास्ते में पड़ने वाले अन्य स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकते हैं।

28 Aug 2025

उत्तर रेलवे ने फंसे हुए यात्रियों के लिए जम्मू स्टेशन से नई दिल्ली तक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई

जम्मू। उत्तर रेलवे ने फंसे हुए पर्यटकों के लिए गुरुवार को जम्मू स्टेशन से नई दिल्ली के लिए एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई है। यह कठुआ और पठानकोट छावनी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। उन्होंने कहा कि यात्री जम्मू, कठुआ और रास्ते में पड़ने वाले अन्य स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकते हैं।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि फंसे हुए पर्यटकों की मदद के लिए गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे जम्मू से दिल्ली के लिए एक अनारक्षित विशेष ट्रेन निर्धारित की गई है। यात्री विभिन्न रेलवे स्टेशनों खासकर जम्मू में फंसे हुए हैं और ट्रेन यातायात बहाल होने का इंतज़ार कर रहे हैं। जम्मू-पठानकोट में भारी बारिश के कारण जम्मू संभाग में रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं, क्योंकि रेलवे ट्रैक और पुल बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे सैकड़ों यात्री जम्मू रेलवे स्टेशन पर फंसे हुए हैं। इनमें से ज्यादातर यात्री कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्री हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह जम्मू से छह ट्रेनों के रवाना होने के साथ रेल यातायात कुछ समय के लिए बहाल हुआ था, लेकिन चक्की नदी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ और भारी मिट्टी के कटाव के कारण फिर से रुक गया है। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 58 ट्रेनें रद्द की गईं, जिनमें तीन आंशिक रूप से, एक आंशिक रूप से बहाल की गई, पांच पूरी तरह से बहाल की गईं और तीन के मार्ग परिवर्तित किए गए।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तर रेलवे ने फंसे हुए यात्रियों के लिए जम्मू स्टेशन से नई
उन्होंने कहा कि यात्री जम्मू, कठुआ और रास्ते में पड़ने वाले अन्य स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकते हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News