Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'श्रमश्री' को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पर किया कटाक्ष

अगर अगले साल भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य में रोजगार में 'बढ़ोतरी' होगी

29 Aug 2025

'श्रमश्री' को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पर किया कटाक्ष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार के तरफ से घोषित 'श्रमश्री' योजना को लेकर भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया है। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री योजना की अनदेखी करते हुए बंगाल के लाेग मजदूरों के रूप में दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं।
उन्होंने साेशल मीडिया एक्स पर कहा कि "आपकी 'श्रमश्री' परियोजना की अनदेखी करते हुए, बंगालवासी प्रवासी मजदूरों के रूप में दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। हमने पुरुलिया जिले की एक तस्वीर दिखाने की कोशिश की है। यह तस्वीर पुरुलिया रेलवे स्टेशन की है। इस इलाके के सैकड़ों युवा काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। इस तस्वीर को देख दो बातें स्पष्ट होती हैं - पहली यह कि पश्चिम बंगाल में रोजगार की स्थिति इतनी खराब है कि बंगालवासी काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। दूसरी यह कि भारत में कहीं भी किसी बांग्ला भाषी को परेशान नहीं किया जा रहा है या बंगाली अस्मिता पर हमला नहीं हो रहा है। यह सब आपकी वोट की राजनीतिक योजना है। बंगाल की जनता इसे समझ चुकी है।"
शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिदायत देते हुए कहा कि अगर आप इन मजदूरों को अपने राज्य में रखना चाहती हैं, तो अगले साल होने वाले चुनाव से पहले 'श्रमश्री' परियोजना शुरू न करके रोजगार के अवसर 'बढ़ाने' की कोशिश कीजिए। अगर अगले साल भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य में रोजगार में 'बढ़ोतरी' होगी। इन युवाओं को प्रवासी मजदूरों के रूप में दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'श्रमश्री' को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पर किया कट
अगर अगले साल भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य में रोजगार में 'बढ़ोतरी' होगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News