वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
देर रात तक बिखरे रहे शव के टुकड़े
हावड़ा। हावड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर गया। कहीं पैर पड़ा रहा तो कहीं सिर, और आसपास का पूरा इलाका खौफनाक दृश्य में बदल गया। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात हावड़ा के दासनगर और टिकियापाड़ा स्टेशन के बीच घटी। चटर्जी पाड़ा इलाके से गुजर रही रेलवे लाइन पर रात करीब 11 बजे एक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव के कई टुकड़े होकर अलग-अलग जगह बिखर गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के कई घंटे बाद तक शव वहीं पड़ा रहा। न तो रेलवे पुलिस (जीआरपी) और न ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों विभागों में इस बात पर टकराव चलता रहा कि शव को उठाने की जिम्मेदारी किसकी है। इस कारण रातभर शव का कोई अता-पता नहीं रहा और इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। आखिरकार देर रात करीब 3 बजे सांतरागाछी जीआरपी मौके पर पहुंची और शव के हिस्सों को इक_ा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस भयावह घटना को देखकर इलाके के लोग सहम गए। राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि अगर हादसा हो भी गया था तो तुरंत शव हटाया जाना चाहिए था, ताकि इस तरह की वीभत्स स्थिति न बनती। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि मृतक कौन था और वह रात में ट्रैक पर कैसे पहुंचा। प्रारंभिक आशंका है कि यह हादसा आत्महत्या भी हो सकता है या फिर किसी लापरवाही का नतीजा।