Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डीपीएल : आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पांच क्रिकेटरों पर लगा भारी जुर्माना

शुक्रवार को वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान नितीश राणा के धमाकेदार शतक की बदौलत टीम ने डीपीएल के दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली। उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को सात विकेट से हरा दिया।

30 Aug 2025

डीपीएल : आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पांच क्रिकेटरों पर लगा भारी जुर्माना

नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ी नितीश राणा सहित पांच क्रिकेटरों पर शनिवार को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 30 से 100 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया गया है।

शुक्रवार को वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान नितीश राणा के धमाकेदार शतक की बदौलत टीम ने डीपीएल के दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली। उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को सात विकेट से हरा दिया। मैच के दौरान ही नितीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच विवाद हुआ, जिसमें कई और खिलाड़ियों ने हस्तक्षेप किया।

वेस्ट दिल्ली लायंस के कृष यादव को सबसे ज़्यादा सजा मिली है। उन पर मैच के दौरान अश्लील भाषा का प्रयोग करने और आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

डीपीएल के एक बयान में कहा गया है, "कृष यादव पर मैच के दौरान विरोधी टीम के खिलाड़ी द्वारा अपशब्दों और खिलाड़ी की ओर बल्ला तानने के बाद अश्लील भाषा का प्रयोग करने के लिए आचार संहिता की धारा 2.3 (स्तर 2) के तहत मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।"

वहीं, नितीश राणा को धारा 2.6 (लेवल-1) के तहत मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने मैच के दौरान अशोभनीय इशारा किया था। इसके अलावा अमन भारती को धारा 2.3 (लेवल-1) का दोषी पाया गया और उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन पर मैच के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। सुमित माथुर पर धारा 2.5 (लेवल-1) के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ और उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने ऐसे शब्दों और इशारों का प्रयोग किया जो भड़काऊ माने गए।

इन चारों के अलावा दिग्वेश राठी (साउथ दिल्ली सुपरस्टार) पर खेल की भावना के विपरीत आचरण के लिए अनुच्छेद 2.2 (स्तर 2) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डीपीएल : आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पांच क्रिकेटरों पर लग
शुक्रवार को वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान नितीश राणा के धमाकेदार शतक की बदौलत टीम ने डीपीएल के दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली। उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News