Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

फिल्म 'परम सुंदरी' की पहले दिन की कमाई आई सामने

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'परम सुंदरी' ने रिलीज़ के पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 40 से 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अच्छी कमाई कर ली थी, इसलिए माना जा रहा था कि ओपनिंग पर यह आसानी से 10 करोड़ रुपये पार कर लेगी।

30 Aug 2025

फिल्म 'परम सुंदरी' की पहले दिन की कमाई आई सामने

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदर' का दर्शक लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। 29 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, लेकिन शुरुआती प्रतिक्रिया उम्मीद के मुताबिक़ नहीं रही। इसके बावजूद फिल्म के पहले दिन की कमाई सामने आ चुकी है। भले ही यह डबल डिजिट तक नहीं पहुंच पाई, मगर ओपनिंग के साथ ही इसने साल की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'परम सुंदरी' ने रिलीज़ के पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 40 से 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अच्छी कमाई कर ली थी, इसलिए माना जा रहा था कि ओपनिंग पर यह आसानी से 10 करोड़ रुपये पार कर लेगी।

हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया और फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। बावजूद इसके, 'सैय्यारा' को छोड़कर इस साल आई बाकी रोमांटिक फिल्मों की तुलना में 'परम सुंदरी' ने बेहतर शुरुआत की है।

पिछली रिलीज़ का हाल देखें तो सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' ने पहले दिन 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, विक्रांत मैसी की 'आंखों की गुस्ताखियां' महज 35 लाख रुपये ही बटोर सकी, जबकि 'मेट्रो इन दिनों' ने 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। मैडॉक फिल्म्स की 'भूल चूक माफ' ने पहले दिन 7.20 करोड़ रुपये जुटाए थे। दूसरी ओर, रोमांटिक ड्रामा 'मेरे हस्बैंड की बीवी' ने 1.75 करोड़ रुपये और जुनैद खान की 'लवयापा' ने 1.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था।

'परम सुंदरी' की सफलता सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर दोनों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि हाल के समय में उनकी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं डाला था। हालांकि, इस बार भी दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। फिल्म में सिद्धार्थ और जाह्नवी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कई दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई। खासकर जाह्नवी के अभिनय को लेकर आलोचना देखने को मिली, जबकि समीक्षकों का मानना है कि फिल्म की कहानी में नयापन नहीं है। फिल्म की कथा परम (सिद्धार्थ) और सुंदरी (जाह्नवी) के इर्द-गिर्द घूमती है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म 'परम सुंदरी' की पहले दिन की कमाई आई सामने
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'परम सुंदरी' ने रिलीज़ के पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 40 से 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने एडवांस बु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News