वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
इस अवसर पर परिसर में स्वच्छ पर्यावरण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 60 फलदार पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया गया, जिसमें स्काउट, गाइड एवं संस्था के सभी सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए।
पुष्करलाल केडिया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप की निरंतर सामाजिक पहल और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, कोलकाता शाखा के सौजन्य से रविवार को दोपहर 2 बजे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्टेट ट्रेनिंग सेंटर, गंगानगर (पश्चिम बंगाल) में शीतल जल कियोस्क (ठंडा पानी मशीन) का शुभ उद्घाटन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर परिसर में स्वच्छ पर्यावरण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 60 फलदार पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया गया, जिसमें स्काउट, गाइड एवं संस्था के सभी सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। बच्चों के लिए विशेष रूप से जलपान की व्यवस्था भी की गई, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और भी उत्साहपूर्ण हो उठा।
कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि रही "नेत्रदान महादान" जागरूकता रैली। गंगानगर कैंप साइट से प्रारंभ हुई इस रैली में 100 से अधिक कब, स्काउट, गाइड और रोवर शामिल हुए और स्थानीय नागरिकों को नेत्रदान के महत्व का संदेश दिया। रैली में उत्साह और जनभागीदारी उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सरोज गर्ग ने की। उन्होंने अपने बहुमूल्य वक्तव्य में नेत्रदान को महान सेवा कार्य बताते हुए संस्था के मिशन एवं सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि "नेत्रदान केवल किसी व्यक्ति को रोशनी ही नहीं देता, बल्कि समाज को नई दिशा प्रदान करता है।"
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, वेस्ट बंगाल के असिस्टेंट स्टेट कमिश्नर श्री संदीपन चौधरी ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में पुष्करलाल केडिया ग्रुप और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के इस संयुक्त प्रयास की सराहना की तथा स्काउट-गाइड द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से श्रीमती मीनाक्षी कानोरिया (सह सचिव), श्री राज अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), श्रीमती अनीता बंसल (महिला सशक्तिकरण प्रमुख) एवं श्रीमती अनुराधा अग्रवाल उपस्थित रहीं।
पुष्करलाल केडिया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप की ओर से पैट्रन श्री राजेश तिवारी, ग्रुप काउंसिल सचिव श्री गणेश सिंह सहित सभी कब, स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनके समर्पण और सहयोग को उपस्थित जनसमूह ने सराहनीय बताया।
समापन में राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का अंत हुआ।