Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एसएससी भर्ती घोटाला : विधायक जीवनकृष्ण साहा के परिजनों के बैंक खातों की होगी जांच

जांच एजेंसी को विधायक और उनके परिजनों के अलावा ग्रामीण बैंकों में भी कई खातों का पता चला है, जिनमें संदिग्ध लेनदेन हुआ है

01 Sep 2025

एसएससी भर्ती घोटाला : विधायक जीवनकृष्ण साहा के परिजनों के बैंक खातों की होगी जांच

कोलकाता। शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब तृणमूल कांग्रेस विधायक जीवनकृष्ण साहा के परिजनों के बैंक खातों की गहन जांच करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ईडी इन खातों का फॉरेंसिक एनालिसिस और फाइनेंशियल स्क्रूटिनी कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि घोटाले से जुड़े पैसों का लेनदेन किस हद तक हुआ है।
ईडी अधिकारियों का कहना है कि जांच का दायरा अब सिर्फ विधायक तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनकी पत्नी टगोरी साहा, पिता विश्वनाथ साहा, अन्य परिजन और यहां तक कि वाहन चालक के बैंक खातों की भी जांच होगी। इन खातों में वैध और अवैध पैसों के लेनदेन का अंतर स्पष्ट करने के लिए विशेषज्ञ स्तर पर जांच कराई जाएगी।
गौरतलब है कि बीते सप्ताह मुर्शिदाबाद के बड़ज्ञा से विधायक जीवनकृष्ण साहा को ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल जेल हिरासत में हैं। आरोप है कि साहा ने एसएससी के तत्कालीन अधिकारी शांतिप्रसाद सिंह को 75 उम्मीदवारों की सूची भेजी थी, जिनमें से कुछ को अवैध तरीके से नौकरी दिलाई गई। इसके बदले प्रत्येक उम्मीदवार से लगभग सात लाख रुपये तक वसूले गए और वह रकम बिचौलियों के जरिए अधिकारियों तक पहुंचाई गई।
ईडी का दावा है कि कक्षा नौ, 10 और 11-12 के शिक्षकों की भर्ती में हुए इस घोटाले में अब तक 238 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। जांच एजेंसी को विधायक और उनके परिजनों के अलावा ग्रामीण बैंकों में भी कई खातों का पता चला है, जिनमें संदिग्ध लेनदेन हुआ है।
ईडी अधिकारियों का मानना है कि बैंक खातों की फॉरेंसिक जांच से यह स्पष्ट हो जाएगा कि कितनी अवैध रकम भर्ती घोटाले से इकट्ठा की गई और उसे कहां-कहां स्थानांतरित किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जीवनकृष्ण साहा के परिजनों के बैंक खातों की होगी जांच
जांच एजेंसी को विधायक और उनके परिजनों के अलावा ग्रामीण बैंकों में भी कई खातों का पता चला है, जिनमें संदिग्ध लेनदेन हुआ है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News