Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

एससीओ सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाया, कहा- बिना किसी भेदभाव के इसका विरोध मानवता के प्रति हमारा कर्तव्य

उन्होंने जोर दिया, “आतंकवाद के हर रूप और रंग का बिना किसी भेदभाव के विरोध करना ही मानवता के प्रति हमारा कर्तव्य है।”

01 Sep 2025

एससीओ सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाया, कहा- बिना किसी भेदभाव के इसका विरोध मानवता के प्रति हमारा कर्तव्य

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की तियानजिन में जारी बैठक में पहलगाम घटना का जिक्र करते हुए आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि इस पर किसी भी प्रकार का दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं है और सभी देशों को एकजुट होकर इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने जोर दिया, “आतंकवाद के हर रूप और रंग का बिना किसी भेदभाव के विरोध करना ही मानवता के प्रति हमारा कर्तव्य है।”

तियानजिन (चीन) में आयोजित 25वें एससीओ शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उक्त बातें कहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले 24 वर्षों से एससीओ के भीतर हमेशा सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाई है। भारत की नीति सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर इन तीन स्तंभों पर आधारित है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुरक्षा, शांति और स्थिरता किसी भी देश की प्रगति की नींव हैं। वहीं आतंकवाद इन लक्ष्यों के रास्ते की सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पूरी मानवता पर सीधा आघात है। इस कठिन समय में भारत के साथ खड़े मित्र देशों के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस हमले ने यह प्रश्न उठाया है कि क्या खुले तौर पर आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों के व्यवहार को स्वीकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत ने जॉइंट इनफॉरमेशन ऑपरेशन को लीड करते हुए आतंकी संगठनों से लड़ने की पहल की है। टेरर फाइनेंसिंग के खिलाफ आवाज उठाई है।

उल्लेखनीय है कि शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना वर्ष 2001 में हुई थी और यह आज एशिया क्षेत्र में राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग का प्रमुख मंच बन चुका है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एससीओ सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाया
उन्होंने जोर दिया, “आतंकवाद के हर रूप और रंग का बिना किसी भेदभाव के विरोध करना ही मानवता के प्रति हमारा कर्तव्य है।”





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News