Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला : टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा से जुड़े अभ्यर्थियों को ईडी का समन

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई

02 Sep 2025

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला : टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा से जुड़े अभ्यर्थियों को ईडी का समन

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई है। ईडी अधिकारियों ने उन शिक्षक अभ्कोयर्थियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है, जिन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक जीवन कृष्ण साहा को नौकरी दिलाने के लिए पैसे दिये थे। मुर्शिदाबाद जिले के बड़त्रा विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी विधायक साहा को गत 25 अगस्त को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी सूत्रों के अनुसार, साहा ने 75 उम्मीदवारों से रकम लेकर अवैध भर्ती सुनिश्चित की थी।

सूत्रों ने बताया कि पहले चरण में 20 उम्मीदवारों को अगले सप्ताह ईडी के साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस मामले में एक बिचौलिए का नाम भी सामने आया है, जिसके जरिए पैसों का लेन-देन हुआ। बताया गया कि हर उम्मीदवार से करीब सात लाख रुपये वसूले गए। ईडी के वकील ने पहले ही कोलकाता की पीएमएलए विशेष अदालत को जानकारी दी थी कि 2010 से 2015 के बीच साहा के खाते में लगभग ₹1.2 करोड़ जमा हुए, जिनके स्रोत को वह स्पष्ट नहीं कर पाए।

साहा इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले सीबीआई ने भी उन्हें इसी मामले में गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, साहा ने भर्ती पैनल की वैधता खत्म होने के बाद भी कुछ उम्मीदवारों की नियुक्ति सुनिश्चित करवाई थी। इसमें उनकी मदद तत्कालीन डब्ल्यूबीएसएससी के शीर्ष अधिकारी शांति प्रसाद सिन्हा ने की थी, जिन्हें साहा ने 75 अयोग्य उम्मीदवारों की सिफारिश की थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा से जुड़े अभ्यर्थियों को ईडी का
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News