Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भारत में होगा 2026 बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन, नई दिल्ली बनेगा मेज़बान

इस मौके पर भारत के स्टार डबल्स जोड़ीदार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कांस्य पदक जीता, जो उनकी विश्व चैंपियनशिप में दूसरी पदक उपलब्धि है।

02 Sep 2025

भारत में होगा 2026 बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन, नई दिल्ली बनेगा मेज़बान

नई दिल्ली। भारत को एक बार फिर बैडमिंटन की दुनिया में बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा। इसका ऐलान पेरिस में चल रही मौजूदा विश्व चैंपियनशिप के समापन समारोह के दौरान किया गया।

इस मौके पर भारत के स्टार डबल्स जोड़ीदार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कांस्य पदक जीता, जो उनकी विश्व चैंपियनशिप में दूसरी पदक उपलब्धि है।

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव संजय मिश्रा ने कहा, "हम बीडब्ल्यूएफ का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने भारत को यह मेज़बानी सौंपी। हम भरोसा दिलाते हैं कि भारत भी पेरिस की तरह उत्कृष्टता और भव्यता के उसी स्तर को आगे बढ़ाएगा। हम पूरी बैडमिंटन फैमिली का दिल्ली में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।"

भारत का विश्व चैंपियनशिप में प्रदर्शन

अब तक भारत ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में 15 पदक जीते हैं।

इनमें से पांच पदक अकेले पीवी सिंधु ने जीते हैं— 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य।

ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने 2 कांस्य पदक हासिल किए।

किदांबी श्रीकांत ने 2021 में रजत जीता, जबकि साई प्रणीत, लक्ष्‍य सेन और एचएस प्रणय ने हाल के वर्षों में कांस्य पदक दिलाए।

भारत के लिए इस प्रतियोगिता का पहला पदक 1983 में प्रकाश पादुकोण ने कोपेनहेगन में कांस्य जीतकर खोला था।

वहीं, ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने 2011 में महिला युगल वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत में होगा 2026 बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का
इस मौके पर भारत के स्टार डबल्स जोड़ीदार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कांस्य पदक जीता, जो उनकी विश्व चैंपियनशिप में दूसरी पदक उपलब्धि है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News