Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, समुद्र में मछुआरों के जाने पर पाबंदी

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से गहराता जा रहा है और अगले 24 घंटों में इसके ओडिशा तट पर पहुंचने की संभावना

04 Sep 2025

बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, समुद्र में मछुआरों के जाने पर पाबंदी

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से गहराता जा रहा है और अगले 24 घंटों में इसके ओडिशा तट पर पहुंचने की संभावना है। यह तंत्र झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। समुद्र में ऊंची लहरों के कारण मछुआरों को अगले 24 घंटे तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

दक्षिण बंगाल में गुरुवार को उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम तथा बांकुड़ा जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव के कारण अगले सप्ताह की शुरुआत तक मौसम बिगड़ा रह सकता है। शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा और आंधी की आशंका है। सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोलकाता में भी विभिन्न इलाकों में भारी बारिश से निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

उत्तर बंगाल में भी बारिश और आंधी का सिलसिला जारी है। जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार समेत कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर और मालदा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोलकाता में आज अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान ज़्यादातर बादलों से घिरा है और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उमस अधिक रहने से असुविधा बनी हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से गहराता जा रहा है और अगले 24 घंटों में इसके ओडिशा तट पर पहुंचने की संभावना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News