Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

एशिया कप से पहलेलगातार तीसरे टी20 सीरीज जीत से उत्साहित हैं लिटन दास

बांग्लादेश ने हाल ही में नीदरलैंड्स को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हराया। तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।

04 Sep 2025

एशिया कप से पहलेलगातार तीसरे टी20 सीरीज जीत से उत्साहित हैं लिटन दास

ढाका। बांग्लादेश टी20 टीम के कप्तान लिटन कुमार दास ने कहा है कि उनकी टीम आगामी एशिया कप के लिए पूरी तरह तैयार है। टूर्नामेंट का आगाज़ 9 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है।

बांग्लादेश ने हाल ही में नीदरलैंड्स को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हराया। तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। यह बांग्लादेश की लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया था।

लिटन ने टीम की इस सफलता का श्रेय प्री-सीरीज कैंप को दिया। टीम ने पहले ढाका में फिटनेस कैंप लगाया और फिर सिलहट में स्किल कैंप आयोजित किया, जहां बेहतर पिचों पर खिलाड़ियों ने अभ्यास किया।

लिटन ने कहा, “मुझे लगता है हम एशिया कप के लिए अच्छी तरह तैयार हैं। जो कैंप हमने किया था, वह सिर्फ इस सीरीज के लिए नहीं था, बल्कि एशिया कप को ध्यान में रखकर किया गया था। मैंने पहले कभी इतना अच्छा कैंप नहीं देखा।”

उन्होंने आगे कहा, “फिटनेस तो मीरपुर में भी हो सकती थी, लेकिन जिस तरह की प्रैक्टिस की ज़रूरत थी, वह केवल सिलहट में संभव थी। कुल मिलाकर यह यात्रा हमारे लिए बहुत फायदेमंद रही।”

लिटन ने इस दौरान खिलाड़ियों को मिले मैच टाइम को भी अहम बताया। “जिसे भी खेलने का मौका मिला, उसने अच्छा प्रदर्शन किया। सिर्फ सैफुद्दीन ही कुछ खास नहीं कर पाए। बाकियों ने कम से कम एक मैच में योगदान दिया। प्रैक्टिस जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है मैच में प्रदर्शन करना। मैच खेलने से ही खेल का अनुभव और समझ बढ़ती है।”

उन्होंने माना कि सभी बल्लेबाज़ों को मौके नहीं मिल पाए, लेकिन इसे सकारात्मक संकेत बताया। “यह अच्छी बात है कि हमारे टॉप ऑर्डर ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया कि मिडिल ऑर्डर को मौका ही नहीं मिला। एशिया कप में वह दिन भी आएगा जब हर किसी को बल्लेबाज़ी करनी होगी, लेकिन फिलहाल यह हमारे लिए सकारात्मक संकेत है।”

बांग्लादेश अपना एशिया कप अभियान 11 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ शुरू करेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एशिया कप से पहलेलगातार तीसरे टी20 सीरीज जीत से उत्साहित हैं
बांग्लादेश ने हाल ही में नीदरलैंड्स को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हराया। तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News