Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में सियालदह-बनगांव रूट पर दौड़ी पहली एसी लोकल ट्रेन

बंगाल में सियालदह-बनगांव रूट पर दौड़ी पहली एसी लोकल ट्रेन

05 Sep 2025

बंगाल में सियालदह-बनगांव रूट पर दौड़ी पहली एसी लोकल ट्रेन

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सियालदह-बनगांव शाखा पर शुक्रवार से वातानुकूलित लोकल ट्रेन की शुरुआत हो गई। सुबह यह ट्रेन रानाघाट से बनगांव पहुंची और फिर वहां से सियालदह के लिए रवाना हुई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस नई सुविधा को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर रानाघाट से प्रथम वातानुकूलित लोकल ट्रेन ने बनगांव की ओर प्रस्थान किया और 7 बजकर 44 मिनट पर बनगांव स्टेशन पहुंची। इसके बाद 7 बजकर 55 मिनट पर यह ट्रेन सियालदह के लिए रवाना हुई।

करीब 80 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यह ट्रेन ठाकुरनगर, गोबरडांगा, हाबरा, दत्तपुकुर, बारासात, मध्य्मग्राम, दमदम कैंटोनमेंट, दमदम जंक्शन और विधाननगर रोड जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकी और 9 बजकर 37 मिनट पर सियालदह पहुंची। रेलवे के बयान के अनुसार, शाम को 6 बजकर 14 मिनट पर यह ट्रेन सियालदह से रवाना होगी और 8 बजकर 5 मिनट पर बनगांव पहुंचेगी। अंतिम स्टेशन रानाघाट पर यह ट्रेन रात 8 बजकर 41 मिनट पर पहुंचेगी।

यात्रियों ने इस नई सेवा को राहत देने वाली बताते हुए कहा कि सुबह की नींद भरी यात्रा हो या शाम की थकान भरी वापसी, एसी लोकल से सफर अब कहीं अधिक आरामदायक होगा। हालांकि सामान्य लोकल की तुलना में इसका किराया ज्यादा है, फिर भी भीड़ से बचने और आरामदायक सफर के लिए यात्री अतिरिक्त खर्च करने को तैयार हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में सियालदह-बनगांव रूट पर दौड़ी पहली एसी लोकल ट्रेन
बंगाल में सियालदह-बनगांव रूट पर दौड़ी पहली एसी लोकल ट्रेन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News