वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हथियारबंद डकैतों ने वाहनों पर हमला कर 10 लोगों को अगवा कर लिया
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हथियारबंद डकैतों ने वाहनों पर हमला कर 10 लोगों को अगवा कर लिया। यह वारदात बुधवार देर रात रहीम यार खान जिले के भोंग शरीफ के पास एम-5 मोटर-वे पर हुई। इस दौरान डकैतों ने गुजर रहे वाहनों को निशाना बनाया। गोलीबारी में कई लोग घायल भी हो गए।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर में पुलिस के हवाले से बताया गया कि घातक हथियारों से लैस डकैतों के एक समूह ने कारों, दो बसों, ट्रकों और ट्रेलरों पर गोलीबारी की। गोलीबारी में एक महिला और एक बच्चे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रहीम यार खान के शेख जायद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने मोटर-वे पर यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया। पुलिस ने पुष्टि की कि डकैत 10 लोगों को अगवा कर अपने साथ ले गए हैं। इनमें यात्री और ट्रक ड्राइवर शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि गोलीबारी के बाद हमलावर नदी किनारे के "कच्चा" इलाकों की ओर भाग गए। कई ट्रक मोटरवे पर ही छोड़ दिए गए, और उनके चालक दल के सदस्य लापता हो गए। इससे कुछ दिन पहले रहीम यार खान पुलिस ने कुख्यात इंधर गिरोह के ठिकानों पर ड्रोन हमले किए थे।
इसके बाद डाकू गिरोह के सरगना तनवीर इंधर ने एक वीडियो संदेश में धमकी दी थी। पुलिस ने नवाजाबाद चेकपोस्ट प्रभारी की शिकायत पर भोंग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने अभी तक विस्तृत बयान जारी करने से परहेज किया है। क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी राय बाबर सईद स्थिति का जायजा लेने के लिए रहीम यार खान पहुंच गए हैं।
इस्लामाबाद वार्ता विफल होने पर तुर्किये ने अमेरिकी वार्ताकारों और ईरान ने ओमान से बात की
अमेरिकी गणतंत्र पर हमला नया नहीं, देशवासी लें मतभेदों को शांतिपूर्वक सुलझाने का संकल्पः ट्रंप