Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

ट्रैफिक पुलिस की गाडिय़ों में लगेगा डैश कैमरा, सड़कों पर नजर रखेगा फुटेज

सड़क पर झगड़े, दुर्घटनाएं या किसी भी विवाद की स्थिति में कैमरे का फुटेज जांच में बड़ी भूमिका निभा सकता है

05 Sep 2025

ट्रैफिक पुलिस की गाडिय़ों में लगेगा डैश कैमरा, सड़कों पर नजर रखेगा फुटेज

कोलकाता। कोलकाता पुलिस अब ट्रैफिक गाडिय़ों में डैश कैमरे यानी गाड़ी के शीशे पर लगने वाले कैमरे लगाने जा रही है। इस व्यवस्था की शुरुआत बुधवार से की गई है। इन कैमरों का मकसद है कि गश्त के दौरान सड़क की गतिविधियों का पूरा रिकॉर्ड रखा जा सके। इससे यह भी साफ होगा कि अधिकारी अपनी ड्यूटी के समय सड़क पर मौजूद हैं और गश्त सही ढंग से कर रहे हैं या नहीं। 
पुलिस मुख्यालय लालबाजार के वरिष्ठ अधिकारी किसी भी समय कैमरे का फुटेज देखकर निगरानी कर सकेंगे। शुरुआत में ट्रैफिक गार्ड के ओसी (ऑफिसर-इन-चार्ज), एसी (असिस्टेंट कमिश्नर) और अन्य अधिकारियों की गाडिय़ों में यह कैमरे लगाए जा रहे हैं।

आने वाले दिनों में सभी ट्रैफिक गार्ड की गाडिय़ों में यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। हर शिफ्ट से पहले यह जांच करनी होगी कि कैमरे की मेमोरी कार्ड में पर्याप्त जगह हो और कैमरे की घड़ी सही समय दिखा रही हो। ड्यूटी खत्म होने के बाद दिनभर का फुटेज ट्रैफिक गार्ड या विभाग के हार्ड डिस्क में सुरक्षित रखना होगा। फुटेज कितने समय तक सुरक्षित रहेगा, यह फिलहाल तय नहीं किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि अब सब कुछ रिकॉर्ड हो रहा है, इसलिए डैश कैमरे गश्त की पारदर्शिता और सबूत इक_ा करने का असरदार तरीका होंगे। सड़क पर झगड़े, दुर्घटनाएं या किसी भी विवाद की स्थिति में कैमरे का फुटेज जांच में बड़ी भूमिका निभा सकता है।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ट्रैफिक पुलिस की गाडिय़ों में लगेगा डैश कैमरा
सड़क पर झगड़े, दुर्घटनाएं या किसी भी विवाद की स्थिति में कैमरे का फुटेज जांच में बड़ी भूमिका निभा सकता है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News