Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल सरकार में अब चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, 22 हजार सरकारी वाहन जाएंगे स्क्रैप में

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर करीब 22 हजार वाहनों को स्क्रैप करने का निर्णय लिया गया है। इनमें लगभग 700 पुलिस वाहन भी शामिल हैं। सरकार की योजना है कि इन गाड़ियों की जगह नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदी जाएं।

06 Sep 2025

बंगाल सरकार में अब चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, 22 हजार सरकारी वाहन जाएंगे स्क्रैप में

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने 15 साल से अधिक पुरानी सरकारी गाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर करीब 22 हजार वाहनों को स्क्रैप करने का निर्णय लिया गया है। इनमें लगभग 700 पुलिस वाहन भी शामिल हैं। सरकार की योजना है कि इन गाड़ियों की जगह नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदी जाएं।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि प्रत्येक विभाग से पुराने वाहनों का विवरण, जैसे वाहन संख्या और पंजीकरण नंबर, मांगा गया है। छोटे चारपहिया वाहनों से लेकर बड़ी कार तक, सभी श्रेणियां इस सूची में शामिल हैं। स्क्रैप की जाने वाली गाड़ियों में 698 पुलिस वाहन, 481 परिवहन विभाग की गाड़ियां और 710 विभिन्न सरकारी उपक्रमों की गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा पंचायत, लोक निर्माण, सार्वजनिक स्वास्थ्य और तकनीकी विभाग सहित अन्य विभागों की लगभग 19,793 गाड़ियां भी हटाई जाएंगी।

यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब पिछले सप्ताह तृणमूल कांग्रेस विधायक शौकत मोल्ला की पायलट कार का ब्रेक फेल हाेने के बाद उसकी चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि वह कार 15 साल से अधिक पुरानी थी। इस घटना के बाद ही राज्य सरकार ने पुरानी गाड़ियों को हटाने का निर्णय लिया।

कुछ विभागों ने नई गाड़ियों की खरीद भी शुरू कर दी है। इस बार सरकार ने खासतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर देने का निर्देश दिया है। परिवहन विभाग हाल के दिनों में निजी और सरकारी दोनों तरह की अनुपयोगी गाड़ियों को जब्त करने की कार्रवाई कर रहा है।

सूत्रों का कहना है कि रद्द की गई गाड़ियों को सरकारी खुले स्थानों और डिपो में रखा गया है। इन्हें चरणबद्ध तरीके से स्क्रैप किया जाएगा। हालांकि यदि उच्चतम न्यायालय 15 साल की सीमा को बढ़ाता है तो राज्य सरकार उन गाड़ियों को फिर से सड़क पर उतारने पर विचार कर सकती है। फिलहाल यह पूरी प्रक्रिया अदालत के आदेश के अनुपालन में शुरू की गई है। -

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल सरकार में अब चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, 22 हजार सरकारी वा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर करीब 22 हजार वाहनों को स्क्रैप करने का निर्णय लिया गया है। इनमें लगभग 700 पुलिस वाहन भी शामिल हैं। सरकार की योजना है कि इ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News