Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शिक्षक भर्ती घोटाले में मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने अदालत में किया आत्मसमर्पण, मिली सशर्त जमानत

जांच एजेंसियां सिन्हा के तृणमूल के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल से कथित नजदीकी की भी पड़ताल कर रही हैं

06 Sep 2025

शिक्षक भर्ती घोटाले में मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने अदालत में किया आत्मसमर्पण, मिली सशर्त जमानत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जेल और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने शनिवार को शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में कोलकाता की विशेष प्रवर्तन निदेशालय अदालत में आत्मसमर्पण किया। अदालत ने ईडी की हिरासत की मांग को ठुकराते हुए मंत्री को सशर्त जमानत दे दी। बीरभूम के बोलपुर से तृणमूल कांग्रेस विधायक व मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में आरोपपत्र दाखिल किया था। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस आरोपपत्र को मंजूरी दी थी और उसके बाद विशेष पीएमएलए अदालत ने इसे स्वीकार कर लिया। ईडी ने अदालत से मंत्री को सात दिन की हिरासत में लेने की मांग की थी ताकि उनसे पूछताछ की जा सके। हालांकि अदालत ने यह याचिका खारिज कर दी और 10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। 
अदालत ने उन्हें कोलकाता और अपने विधानसभा क्षेत्र बोलपुर तक ही सीमित रहने और जांच में पूरी तरह सहयोग करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 सितम्बर को होगी। इससे पहले ईडी ने सिन्हा के बोलपुर स्थित आवास पर छापेमारी कर 41 लाख नकद बरामद किए थे। मंत्री दो बार ईडी के समन की अनदेखी कर चुके थे, लेकिन अगस्त में अचानक ईडी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने जांचकर्ताओं को चौंका दिया था। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उस समय उनसे पूछताछ हुई थी या नहीं, क्योंकि तब तक आरोपपत्र दाखिल हो चुका था। 
चंद्रनाथ सिन्हा ममता बनर्जी सरकार में दूसरे मंत्री हैं जिन पर शिक्षक भर्ती घोटाले में कार्रवाई हुई है। इससे पहले पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह मामला निलंबित तृणमूल नेता कुंतल घोष की डायरी से मिले सुरागों पर आधारित है, जिसे भर्ती घोटाले का कथित तौर पर दलाल बताया जाता है। जांच एजेंसियां सिन्हा के तृणमूल के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल से कथित नजदीकी की भी पड़ताल कर रही हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चंद्रनाथ सिन्हा ने अदालत में किया आत्मसमर्पण
जांच एजेंसियां सिन्हा के तृणमूल के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल से कथित नजदीकी की भी पड़ताल कर रही हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News