Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शिक्षक भर्ती घाेटाला : तृणमूल विधायक साहा को रकम देने वाले अभ्यर्थियों तक पहुंची ईडी

साहा की गिरफ्तारी 25 अगस्त को ईडी ने की थी। उस दौरान उन्होंने अपने दोनों मोबाइल फोन पास के तालाब में फेंककर नष्ट करने की कोशिश की थी, हालांकि ईडी ने उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया। इन्हीं फोन से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

08 Sep 2025

शिक्षक भर्ती घाेटाला : तृणमूल विधायक साहा को रकम देने वाले अभ्यर्थियों तक पहुंची ईडी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विद्यालय सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) के तहत शिक्षक भर्ती घोटाला की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़त्रा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा को मोटी रकम चुकाने वाले अभ्यर्थियों की पहचान की है, क्योंकि उन्हें वादा किए गए पद नहीं मिले।

सूत्रों के अनुसार विधायक की गिरफ्तारी से पहले कई महीनों तक ये अभ्यर्थी उनसे पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे। ईडी के हाथ लगे मोबाइल फोन से एक ऑडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें एक अभ्यर्थी साहा से अपने 12 लाख रुपये वापस करने की मांग करता सुनाई दे रहा है। उस अभ्यर्थी ने यह रकम स्कूल नौकरी दिलाने के नाम पर विधायक को दी थी लेकिन नियुक्ति नहीं हो सकी। एजेंसी अब ऐसे अन्य अभ्यर्थियों को भी ट्रैक कर रही है, जिन्होंने लाखों रुपये दिए लेकिन नियुक्ति से वंचित रह गए। इन लोगों से पूछताछ कर और जानकारी जुटाने की तैयारी की जा रही है।

साहा की गिरफ्तारी 25 अगस्त को ईडी ने की थी। उस दौरान उन्होंने अपने दोनों मोबाइल फोन पास के तालाब में फेंककर नष्ट करने की कोशिश की थी, हालांकि ईडी ने उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया। इन्हीं फोन से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, पहले से ही 75 ऐसे नाम सामने आ चुके हैं, जिन्होंने एक्सपायर्ड पैनल पर होने के बावजूद साहा को भारी रकम देकर नियुक्तियां हासिल कीं। इनकी भी चरणबद्ध पूछताछ जारी है।

तृणमूल कांग्रेस विधायक फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले उन्हें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भी गिरफ्तार किया था। सीबीआई इस घोटाले की समानांतर जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शिक्षक भर्ती घाेटाला : तृणमूल विधायक साहा को रकम देने वाले अ
साहा की गिरफ्तारी 25 अगस्त को ईडी ने की थी। उस दौरान उन्होंने अपने दोनों मोबाइल फोन पास के तालाब में फेंककर नष्ट करने की कोशिश की थी, हालांकि ईडी ने उन्हें सुरक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News