Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

महिला एशिया कप हॉकी में भारत ने सिंगापुर को 12-0 से रौंदा, सुपर-4 में बनाई जगह

भारत की ओर से नवनीत कौर (14’, 20’, 28’) और मुमताज़ (2’, 32’, 39’) ने हैट्रिक जमाई, जबकि नेहा (11’, 38’) ने दो गोल दागे। इसके अलावा लालरेमसियामी (13’), उदिता (29’), शर्मिला (45’) और रुतुजा पिसल (53’) ने भी गोल कर टीम की जीत को ऐतिहासिक बना दिया।

08 Sep 2025

महिला एशिया कप हॉकी में भारत ने सिंगापुर को 12-0 से रौंदा, सुपर-4 में बनाई जगह

हांगझोउ। भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को 12-0 से हराकर सुपर-4 में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम अब 10 सितंबर को सुपर-4 में पूल ए की दूसरे स्थान की टीम से भिड़ेगी।

भारत की ओर से नवनीत कौर (14’, 20’, 28’) और मुमताज़ (2’, 32’, 39’) ने हैट्रिक जमाई, जबकि नेहा (11’, 38’) ने दो गोल दागे। इसके अलावा लालरेमसियामी (13’), उदिता (29’), शर्मिला (45’) और रुतुजा पिसल (53’) ने भी गोल कर टीम की जीत को ऐतिहासिक बना दिया।

भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मैच के दूसरे ही मिनट में मुमताज़ ने जोरदार शॉट लगाकर खाता खोला। 11वें मिनट में नेहा ने गोल कर बढ़त दोगुनी की, इसके बाद लालरेमसियामी (13’) और नवनीत (14’) के गोलों ने स्कोर 4-0 कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में सिंगापुर ने कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन 20वें मिनट में नवनीत ने एक और गोल दागा और फिर 28वें मिनट में हैट्रिक पूरी कर ली। जल्द ही उदिता (29’) ने भी गोल दागा और हाफ टाइम तक भारत 7-0 से आगे था।

तीसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा जारी रहा। मुमताज़ ने 32वें मिनट में अपना दूसरा और 39वें मिनट में तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। इसी बीच नेहा (38’) और शर्मिला (45’) ने भी गोल कर स्कोर 11-0 कर दिया।

आखिरी क्वार्टर में रुतुजा पिसल ने 53वें मिनट में गोल कर स्कोर 12-0 कर दिया। सिंगापुर पूरी कोशिशों के बावजूद एक भी गोल नहीं कर सका और भारत ने मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिला एशिया कप हॉकी में भारत ने सिंगापुर को 12-0 से रौंदा, स
भारत की ओर से नवनीत कौर (14’, 20’, 28’) और मुमताज़ (2’, 32’, 39’) ने हैट्रिक जमाई, जबकि नेहा (11’, 38’) ने दो गोल दागे। इसके अलावा लालरेमसियामी (13’), उदिता (29





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News