Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

5 लाख की सुपारी देकर जावेद के जीजा ने रची थी हत्या की साजिश, शूटर गिरफ्तार

पुलिस का दावा है की वह बहोत जल्द घटना मे शामिल अन्य आरोपियों को भी धर दबोचेगी

08 Sep 2025

5 लाख की सुपारी देकर जावेद के जीजा ने रची थी हत्या की साजिश, शूटर गिरफ्तार

आसनसोल। आसनसोल कुलटी थाना अंतर्गत नियामतपुर पुलिस फाड़ी इलाके के रहमान पाड़ा मे 29 तारीख देर शाम मोटर साईकल पर सवार दो आरोपियों ने आसनसोल नगर निगम के कुलटी बोरो कार्यालय के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी जावेद बारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे, पर पूरी घटना रहमान पाड़ा इलाके मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई थी, जिस विडिओ के आधार पर पुलिस मामले की जाँच कर रही थी, उसी जाँच के दौरान जावेद बारी के परिजनों ने जावेद की हत्या के पीछे जावेद की ममेरी बहन फरहा नाज और उसके जिजा आशिफ खान सहित जावेद के एक ममेरे भाई इंतकाब और उसका भतीजा फैजल शेख सैयद का हाँथ बताया था, यह कहकर की इनके साथ जावेद की 2024 से सिलीगुड़ी स्थित 38 डिसमिल जमीन को लेकर झमेला चल रहा है,

जावेद ने अपनी ममेरी बहन फरहा पर यह आरोप भी लगाया है कि फरहा ने जावेद को बिना जानकारी दिये फर्जी दस्तावेज और जाली हस्ताक्षर कर उक्त जमीन का पावर एग्रीमेंट करवाकर जमीन बेचने के लिये ग्राहक ढूंढ रही थी, वहीं फरहा ने भी अपने ममेरे भाई जावेद के ऊपर आरोप लगाया था की जावेद ने उससे 6 लाख 30 हजार रुपए 38 डिसमिल जमीन के लिये लिये हैं, जो जमीन पहले से ही बिक चुकी थी, जावेद ने उसको धोखे मे रखकर बिकी हुई जमीन के बदले 6 लाख 30 हजार रुपए लेकर ठगी करने का काम किया है, जब वह अपने पैसे मांग रही थी, तब जावेद ने उल्टा फर्जी पावर एग्रीमेंट करने का आरोप लगा दिया है, जबकि जावेद ने उक्त जमीन के लिये उससे पैसे लेकर पावर एग्रीमेंट किया था, वहीं घटना के दस दिनों बाद सोमवार को पुलिस ने मामले मे बड़ी कामयाबी पा ली है। 
पुलिस ने जावेद हत्याकांड मामले मे जावेद की ममेरी बहन फरहा नाज और उसके ममेरे भाई इतकाब और जावेद का भतीजा फैजल शेख सैयद को तो गिरफ्तार किया ही था अब पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले चार सूटरों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो सूटर आसनसोल नॉर्थ थाना के रेलपार इलाके के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान एमडी सुल्तान आलम, एमडी आदिल, एमडी एहसान, एमडी फैजल  के रूप मे हुई है, बताया जा रहा है की इन चारों सूटरों का एक और साथी एमडी चाँद फरार है, इसके अलावा इन सूटरों को सुपारी देने वाला जावेद का जीजा आशिफ खान भी फरार है, पुलिस दोनों आरोपियों को धर दबोचने के लिये छापेमारी कर रही है, पुलिस का दावा है की वह बहोत जल्द घटना मे शामिल अन्य आरोपियों को भी धर दबोचेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


5 लाख की सुपारी देकर जावेद के जीजा ने रची थी हत्या की साजिश
पुलिस का दावा है की वह बहोत जल्द घटना मे शामिल अन्य आरोपियों को भी धर दबोचेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News