Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हाईवे पर टोटो पलटने से महिला की मौत, सड़क जाम

 जिले में निर्माणाधीन फालाकाटा-सलसलाबाड़ी हाईवे पर टोटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई

09 Sep 2025

हाईवे पर टोटो पलटने से महिला की मौत, सड़क जाम

 जिले में निर्माणाधीन फालाकाटा-सलसलाबाड़ी हाईवे पर टोटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना मंगलवार सुबह बालुरघाट में हुई। मृत महिला का नाम झरना नाग (40) बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, फालाकाटा के दलिमपुर निवासी नाग दंपत्ति अलीपुरद्वार के भाटीबाड़ी इलाके में एक रिश्तेदार के घर से अपने टोटो से लौट रहे थे। झरना का बेटा राणा नाग टोटो चला रहा था। झरना के पति निरंजन नाग भी उनके साथ थे। तभी बालुरघाट में फालाकाटा-सलसलाबाड़ी हाईवे पर टोटो पलट गया। घटना में झरना टोटो के नीचे आ गई।

जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे फलाकाटा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। इस बीच, घटना के बाद से स्थानीय लोग गुस्से में सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे पर दो पक्के पुलों का काम चल रहा है। माल ढोने वाले डंपर रोज़ाना वहां से गुज़रते है। जिससे सड़क के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। पानी जमा होने के कारण हादसा हो रहा है। इधर, खबर मिलते ही फालाकाटा थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने आखिरकार जाम हटा लिया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हाईवे पर टोटो पलटने से महिला की मौत, सड़क जाम
 जिले में निर्माणाधीन फालाकाटा-सलसलाबाड़ी हाईवे पर टोटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News