वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस और अग्निशमन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं
हावड़ा। बाँकड़ा कब्रपाड़ा इलाके में सोमवार देर रात अचानक एक टोटो गैरेज में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैरेज को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा गैरेज जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि गैरेज के भीतर कई टोटो खड़े थे, जिनके भी जलने की आशंका है। घटना की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई क्योंकि गैरेज के बिल्कुल पास ही राज्य विद्युत बोर्ड का एक ट्रांसफार्मर मौजूद है। समय पर स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर काबू पाया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस और अग्निशमन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।