Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' की कमाई में आई गिरावट

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' को रिलीज हुए पूरे 5 दिन हो चुके हैं

10 Sep 2025

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' की कमाई में आई गिरावट

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' को रिलीज हुए पूरे 5 दिन हो चुके हैं। 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था, लेकिन वीकडेज आते ही इसकी कमाई पर असर पड़ने लगा। बॉक्स ऑफिस पर अब 'बागी 4' की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं और इसमें गिरावट दर्ज की गई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'बागी 4' ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को लगभग 4 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन जहां 12 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन घटकर 9.25 करोड़ रुपये रह गया। तीसरे दिन इसने 10 करोड़ रुपये कमाए, जबकि चौथे दिन कारोबार और गिरकर 4.5 करोड़ रुपये पर आ गया। इस तरह कुल मिलाकर 'बागी 4' ने 5 दिनों में लगभग 39.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

'बागी 4' का निर्देशन ए हर्ष ने किया है, जबकि इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म में पहली बार टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के साथ बनी है, जिन्होंने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसमें संजय दत्त दमदार खलनायक के रूप में नजर आ रहे हैं, वहीं सोनम बाजवा भी अहम भूमिका निभा रही हैं। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद यह फिल्म जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' की कमाई में आई गिरावट
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' को रिलीज हुए पूरे 5 दिन हो चुके हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News