Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

मेट्रो की ओर से बताया गया कि कवि सुभाष स्टेशन पर प्वाइंट की समस्या होने से ट्रेन घुमाने में दिक्कत हुई। हालांकि महानायक उत्तम कुमार से दक्षिणेश्वर तक सेवा जारी रही। दोपहर 12:21–22 बजे समस्या हुई और करीब 12:50 बजे सेवा सामान्य हो गई।

11 Sep 2025

कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

कोलकाता। कोलकाता मेट्रो के सबसे पुराने ब्लू लाइन में रोजाना रही समस्याओं के चलते हमें यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी। मेट्रो की ओर से बताया गया कि कवि सुभाष स्टेशन पर प्वाइंट की समस्या होने से ट्रेन घुमाने में दिक्कत हुई। हालांकि महानायक उत्तम कुमार से दक्षिणेश्वर तक सेवा जारी रही। दोपहर 12:21–22 बजे समस्या हुई और करीब 12:50 बजे सेवा सामान्य हो गई।

ब्लू लाइन मेट्रो का अंतिम स्टेशन कवि सुभाष फिलहाल बंद है। फिलहाल दक्षिणेश्वर, नोआपाड़ा और दमदम से शहीद खुदीराम तक ही ट्रेनें चल रही हैं। लेकिन रोज़ाना ही यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

यात्रियों का कहना है कि मेट्रो का नेटवर्क भले ही बढ़ा हो, लेकिन सबसे पुरानी ब्लू लाइन की सेवाएं लगातार सवालों के घेरे में हैं। दमदम से एस्प्लानेड उतरकर ग्रीन लाइन पकड़कर सियालदह या हावड़ा जाने वालों की संख्या बढ़ने से भीड़ का दबाव और बढ़ गया है। नतीजतन ट्रेन में चढ़ना मुश्किल हो रहा है और ऊपर से रोज़ाना देरी से गाड़ियां चल रही हैं।

मेट्रो रेल मेन्स यूनियन के महासचिव सुजीत कुमार घोष ने कहा, “यह सही है कि हमारे पास कई तरह की समस्याएं हैं। फिर भी हमारे कर्मचारी सीमित संशाधनों के बीच दिन-रात मेहनत कर सेवा को सामान्य रखने की कोशिश करते हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले त्योहारों में भी यात्रियों को सुचारु सेवा मिल सकेगी।”
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशा
मेट्रो की ओर से बताया गया कि कवि सुभाष स्टेशन पर प्वाइंट की समस्या होने से ट्रेन घुमाने में दिक्कत हुई। हालांकि महानायक उत्तम कुमार से दक्षिणेश्वर तक सेवा जारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News