Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डब्ल्यूबीएसएससी घोटाला : सीबीआई ने पार्थ चटर्जी को मुख्य साज़िशकर्ता बताया

विशेष सीबीआई अदालत में पहले ही कुछ मामलों में आरोप तय हो चुके हैं, जिनमें पार्थ चटर्जी सहित 21 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। शुक्रवार को कुछ अन्य मामलों में भी आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी हुई है।

12 Sep 2025

डब्ल्यूबीएसएससी घोटाला : सीबीआई ने पार्थ चटर्जी को मुख्य साज़िशकर्ता बताया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (डब्ल्यूबीएसएससी) भर्ती घोटाले में सीबीआई ने साफ कर दिया है कि पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को ही सभी मामलों का मुख्य दोषी माना जाएगा। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, अदालत में ट्रायल प्रक्रिया के दौरान सीबीआई अपने इस रुख पर कायम रहेगी।

विशेष सीबीआई अदालत में पहले ही कुछ मामलों में आरोप तय हो चुके हैं, जिनमें पार्थ चटर्जी सहित 21 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। शुक्रवार को कुछ अन्य मामलों में भी आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी हुई है।

सीबीआई ने अपनी चार्जशीट और पूरक चार्जशीट में पार्थ चटर्जी को पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बताया है। जांच के अनुसार, यह घोटाला छह व्यापक श्रेणियों में हुआ था—सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी और अपर प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति, प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति, तथा ग्रुप-सी और ग्रुप-डी श्रेणी के गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती।

सीबीआई का कहना है कि जहां अन्य अभियुक्त सिर्फ एक या दो श्रेणियों की अनियमितताओं में शामिल थे, वहीं पार्थ चटर्जी की भूमिका सभी छह श्रेणियों में पाई गई। यही कारण है कि उन्हें पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड करार दिया गया।

ईडी ने भी अपनी जांच और चार्जशीट में पार्थ चटर्जी को मुख्य साज़िशकर्ता बताया है। वह जुलाई 2022 में ईडी द्वारा उनके आवास से गिरफ्तार किए गए थे और उसके बाद सीबीआई ने भी उन्हें गिरफ्तार दिखाया।

हाल ही में अलग-अलग मामलों में अदालत से उन्हें जमानत मिल चुकी है, लेकिन प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ी अनियमितताओं वाले मामलों के कारण वह अब भी जेल से बाहर नहीं आ पाए हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डब्ल्यूबीएसएससी घोटाला : सीबीआई ने पार्थ चटर्जी को मुख्य साज
विशेष सीबीआई अदालत में पहले ही कुछ मामलों में आरोप तय हो चुके हैं, जिनमें पार्थ चटर्जी सहित 21 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। शुक्रवार को कुछ अन्य मामलों में भ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News