Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शिक्षक भर्ती घोटाले में तबादलों का खेल, पार्थ चटर्जी ने बनाई थी खास रणनीति

इस मामले में सबसे ज्यादा समय से जेल में पार्थ चटर्जी ही हैं। उन्हें जुलाई 2022 में सबसे पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था

13 Sep 2025

शिक्षक भर्ती घोटाले में तबादलों का खेल, पार्थ चटर्जी ने बनाई थी खास रणनीति

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को बड़ी जानकारी हाथ लगी है। एजेंसी के मुताबिक पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने अधिकारियों के बार-बार तबादले और फेरबदल को अपनी सबसे बड़ी रणनीति बनाया था। इसी के जरिए उन्होंने लंबे समय तक गड़बड़ी को अंजाम दिया और शक होने की संभावना को कम कर दिया।
पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक व गैर-शिक्षक (ग्रुप-सी और ग्रुप-डी) कर्मचारियों की भर्ती करता है। इसी आयोग के जरिए 2012 में की गई 25,753 भर्तियों को इस साल उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दिया था। अदालत ने भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का हवाला दिया था।
जांच में सामने आया है कि चटर्जी ने सबसे पहले भरोसेमंद वरिष्ठ अधिकारियों की एक खास टीम बनाई। इस टीम में पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगोपाध्याय, डब्ल्यूबीएसएससी के पूर्व अध्यक्ष सुबीरश भट्टाचार्य, स्क्रीनिंग कमेटी प्रमुख एसपी सिन्हा, पूर्व सचिव अशोक साहा सहित कई नाम शामिल थे। इन पर पहले ही आरोप तय हो चुके हैं।
इसके बाद, निचले स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों को बार-बार बदला जाता रहा। इनका काम डाटा में हेरफेर करना था। लगातार बदलाव की वजह से कोई भी अधिकारी इस गड़बड़ी की पूरी तस्वीर काे नहीं समझ सका। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि राजनीति में आने से पहले पार्थ चटर्जी को अच्छा मानव संसाधन प्रबंधक माना जाता था, लेकिन उन्होंने उसी काबिलियत का इस्तेमाल अवैध सिस्टम खड़ा करने में किया।
इस मामले में सबसे ज्यादा समय से जेल में पार्थ चटर्जी ही हैं। उन्हें जुलाई 2022 में सबसे पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआई ने भी अपनी जांच में उन्हें हिरासत में लिया। हाल ही में उन्हें सीबीआई और ईडी के ज्यादातर मामलों में जमानत मिल चुकी है, लेकिन प्राथमिक शिक्षक भर्ती से जुड़े अलग मामलों की वजह से वह अब भी न्यायिक हिरासत में हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पार्थ चटर्जी ने बनाई थी खास रणनीति
इस मामले में सबसे ज्यादा समय से जेल में पार्थ चटर्जी ही हैं। उन्हें जुलाई 2022 में सबसे पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News