Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जयराम रमेश ने रिलायंस के वंतारा प्रोजेक्ट को तेजी से मिली क्लीन चिट पर कसा तंज

वंतारा मामले से जुड़े घटनाक्रम का तारीख के साथ जिक्र करते हुए रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि इसी साल 25 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया था।

16 Sep 2025

जयराम रमेश ने रिलायंस के वंतारा प्रोजेक्ट को तेजी से मिली क्लीन चिट पर कसा तंज

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुजरात के जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा स्थापित वन्यजीव बचाव और पुनर्वास केंद्र, वंतारा से जुड़े मामले में उच्चतम न्यायालय के एक महीने में आए फैसले पर तंज कसा है। रमेश ने कहा, “देरी के लिए जाने जाने वाली भारतीय न्याय प्रणाली जब चाहे अत्यंत तेजी से आगे बढ़ सकती है।”

वंतारा मामले से जुड़े घटनाक्रम का तारीख के साथ जिक्र करते हुए रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि इसी साल 25 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया था। दल को 12 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट ‘सीलबंद लिफाफे’ में प्रस्तुत की। 15 सितंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने रिपोर्ट में दी गई सिफारिशों को स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही 7 अगस्त को दायर जनहित याचिका से शुरू हुए मामले को बंद कर दिया गया।

रमेश ने कटाक्ष किया, “काश, सभी मामलों को इतनी तेजी और स्पष्टता से निपटाया जाता। और वो भी इस ‘रहस्यमय सीलबंद लिफाफे’ के बिना!”

उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को गुजरात के जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा संचालित वंतारा को क्लीन चिट दे दी। कोर्ट ने कहा कि 'ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर' द्वारा जानवरों को रखना कानून के दायरे में है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जयराम रमेश ने रिलायंस के वंतारा प्रोजेक्ट को तेजी से मिली क्
वंतारा मामले से जुड़े घटनाक्रम का तारीख के साथ जिक्र करते हुए रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि इसी साल 25 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय ने मामले क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News