Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

'होमबाउंड' ट्रेलर रिलीज़ से पहले जाह्नवी कपूर का दमदार पोस्टर जारी

पोस्टर में जाह्नवी कपूर का दमदार लुक लग रहा है। इन पोस्टरों के साथ फिल्म के ट्रेलर की रिलीज़ डेट का भी ऐलान हो गया है।

16 Sep 2025

'होमबाउंड' ट्रेलर रिलीज़ से पहले जाह्नवी कपूर का दमदार पोस्टर जारी

फिल्म प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नीरज घायवान के निर्देशन और करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'होमबाउंड' का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी शेयर कर दी गई है। निर्माताओं ने फिल्म के दो नए पोस्टर जारी किए हैं, जिनमें ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर की झलक दिखाई दे रही है। पोस्टर में जाह्नवी कपूर का दमदार लुक लग रहा है। इन पोस्टरों के साथ फिल्म के ट्रेलर की रिलीज़ डेट का भी ऐलान हो गया है।

फिल्म का ट्रेलर आगामी 17 सितंबर को रिलीज किया जाएगा, जबकि पूरी फिल्म 26 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "सभी रास्ते घर की ओर जाते हैं।" इस कैप्शन ने फिल्म की थीम और भावनाओं की ओर इशारा कर दिया है। 'होमबाउंड' कई मायनों में खास है। पहली बार दर्शक ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर की तिकड़ी को एक साथ पर्दे पर देखेंगे। इन तीनों की नई और अनोखी जुगलबंदी फिल्म को लेकर जिज्ञासा और भी बढ़ा रही है। इसके अलावा अभिनेत्री हर्षिका परमार भी फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रही हैं, जो कहानी में और गहराई लाने वाली है।

इस फिल्म की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले ही जोरदार चर्चा हो चुकी है। 'होमबाउंड' का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है। खास बात यह रही कि कान्स में फिल्म को दर्शकों से 9 मिनट तक खड़े होकर तालियां यानी स्टैंडिंग ओवेशन मिला। यह किसी भी फिल्म के लिए बेहद बड़ा सम्मान माना जाता है और इससे साफ है कि 'होमबाउंड' सिर्फ एक भारतीय फिल्म नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।

अब जब फिल्म के ट्रेलर और रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, तो दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। समीक्षक मान रहे हैं कि यह फिल्म भावनाओं, रिश्तों और इंसानी जटिलताओं को बेहद गहराई से पेश करेगी, जैसा कि नीरज घायवान की पिछली फिल्मों में देखने को मिला है। सिनेप्रेमियों की नज़र अब 17 सितंबर पर टिकी है, जब ट्रेलर सामने आएगा और 'होमबाउंड' की असली झलक दर्शकों के सामने होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'होमबाउंड' ट्रेलर रिलीज़ से पहले जाह्नवी कपूर का दमदार पोस्ट
पोस्टर में जाह्नवी कपूर का दमदार लुक लग रहा है। इन पोस्टरों के साथ फिल्म के ट्रेलर की रिलीज़ डेट का भी ऐलान हो गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News