Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

मैक्सवेल ने वनडे से संन्यास के बावजूद विक्टोरिया के लिए 50 ओवर क्रिकेट में की वापसी

विक्टोरिया टीम बुधवार और शुक्रवार को क्वींसलैंड व तस्मानिया से एलेन बॉर्डर फील्ड में भिड़ेगी। मैक्सवेल ने मार्च 2022 के बाद से विक्टोरिया के लिए केवल एक लिस्ट ए मैच खेला है, जो पिछले साल अक्टूबर में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ था।

16 Sep 2025

मैक्सवेल ने वनडे से संन्यास के बावजूद विक्टोरिया के लिए 50 ओवर क्रिकेट में की वापसी

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (36) ने इस साल की शुरुआत में वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन इसके बावजूद वह आगामी न्यूज़ीलैंड टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ की तैयारी के लिए अपने राज्य विक्टोरिया की ओर से 50 ओवर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। मैक्सवेल को नए सीज़न की डीन जोन्स ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए 14 सदस्यीय विक्टोरिया टीम में शामिल किया गया है।

विक्टोरिया टीम बुधवार और शुक्रवार को क्वींसलैंड व तस्मानिया से एलेन बॉर्डर फील्ड में भिड़ेगी। मैक्सवेल ने मार्च 2022 के बाद से विक्टोरिया के लिए केवल एक लिस्ट ए मैच खेला है, जो पिछले साल अक्टूबर में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ था।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल मैट शॉर्ट भी चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। वह जुलाई में मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) खेलने के बाद से मैदान पर नहीं उतरे थे। कप्तान विल सदरलैंड पहला मैच खेलने के बाद इंडिया ए टीम से जुड़ने के लिए लखनऊ रवाना हो जाएंगे। इसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब टीम की कप्तानी करेंगे।

वहीं, युवा बल्लेबाज़ ऑलिवर पीक और स्पिनर टॉड मर्फी फिलहाल इंडिया ए दौरे पर हैं। हैरी डिक्सन और सैम इलियट दोनों मैच खेलकर भारत रवाना होंगे, जहां वे ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से 30 सितम्बर से कानपुर में होने वाले 50 ओवर मैचों में खेलेंगे।

दूसरी ओर, क्वींसलैंड की कप्तानी मार्नस लाबुशेन करेंगे। टीम बुधवार को विक्टोरिया और रविवार को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। तेज गेंदबाज़ ज़ेवियर बार्टलेट इंडिया ए के साथ होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं, जबकि मार्क स्टेकेटी (हैमस्ट्रिंग) और कैलम विडलर (स्ट्रेस फ्रैक्चर) चोटिल हैं। टेस्ट ओपनर उस्मान ख्वाजा भी इस हफ्ते 50 ओवर मैचों में नहीं खेलेंगे और अपनी तैयारी शील्ड सीज़न व एशेज सीरीज़ के लिए करेंगे।

क्वींसलैंड की ओर से पूर्व न्यू साउथ वेल्स ऑलराउंडर हेडन केर और अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ह्यूग वेइब्गेन डेब्यू कर सकते हैं। लैकलन हर्ने को पहली बार ऑस्ट्रेलिया ए टीम में चोटिल आरोन हार्डी की जगह शामिल किया गया है।

विक्टोरिया टीम: विल सदरलैंड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ब्लेक मैकडॉनल्ड, कैलम स्टो, कैमरन मैकक्लर, डेविड मूडी, ग्लेन मैक्सवेल, हैरी डिक्सन, मार्कस हैरिस, मैट शॉर्ट, मिच पेरी, सैम इलियट, सैम हार्पर, टॉम रोजर्स।

क्वींसलैंड टीम: मार्नस लाबुशेन (कप्तान), जैक क्लेटन, बेंजि फ्लोरोस, लैकलन हर्ने, हेडन केर, माइकल नेसर, जिम्मी पीयरसन, मैथ्यू रेनशॉ, गुरिंदर संधू, टॉम स्ट्रेकर, मिशेल स्वेप्सन, ह्यूग वेइब्गेन, जैक विल्डरमुथ।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मैक्सवेल ने वनडे से संन्यास के बावजूद विक्टोरिया के लिए 50 ओ
विक्टोरिया टीम बुधवार और शुक्रवार को क्वींसलैंड व तस्मानिया से एलेन बॉर्डर फील्ड में भिड़ेगी। मैक्सवेल ने मार्च 2022 के बाद से विक्टोरिया के लिए केवल एक लिस्ट ए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News